भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमाचल के सह प्रभारी चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने आज मोहाली से भाजपा प्रत्याशी संजीव वशिष्ट के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया ।
कार्यक्रम में चंडीगढ़ के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मोहाली के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। चंडीगढ़ से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, महामंत्री चंद्रशेखर , चंडीगढ़ नगर निगम के उपमहापौर अनूप गुप्ता, पार्षद कनवर राणा , राजेंद्र शर्मा , पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह बबला, शक्ति देवशाली, भरत कुमार, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, नरेश अरोड़ा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा,पंचकूला के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा , महिला मोर्चा की पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
संजय टण्डन ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कम्पनी के ऑफिस कम्पीटेंट हाउस फेस 7 मोहाली में चुनावी कार्यक्रम आयोजित किया और उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए आगामी 20 फरवरी को कमल का बटन दबा कर भाजपा को विजयी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया ।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी संजीव वशिष्ठ, कंपीटेंट कंपनी में निर्देशक श्री हरी सिंह खुराना, श्री आलोक कृष्ण, श्री कमल कांत गंभीर, चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और अन्य लोग साथ उपस्थित रहे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















