Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

केंद्रीय आर्य सभा, चण्डीगढ़ द्वारा  महर्षि दयानंद जन्मोत्सव समारोह 25 फरवरी से

0
440

केंद्रीय आर्य सभा, चण्डीगढ़ द्वारा  महर्षि दयानंद जन्मोत्सव समारोह 25 फरवरी से

चण्डीगढ़ : केंद्रीय आर्य सभा, चण्डीगढ़ द्वारा आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 7-बी, में महर्षि दयानंद सरस्वती का वार्षिक जन्मोत्सव समारोह 25 फरवरी से चण्डीगढ़, पंचकूला और मोहाली के सभी आर्य समाजों तथा आर्य शिक्षण संस्थाओं के सम्मिलित प्रयास से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान रविन्द्र तलवाड़ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। रविन्द्र तलवाड़ ने बताया कि 25 फरवरी से प्रारम्भ होने वाला यह उत्सव 27 फरवरी तक चलेगा। 26 फरवरी को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन भी होगा जिसमें चण्डीगढ़, पंचकूला, मोहाली, सूरजपुर, डेराबस्सी के सभी आर्य समाज तथा आर्य शिक्षण संस्थाएं आकर्षक झांकियों सहित भाग लेंगी। ये झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। शोभा यात्रा आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 7-बी से प्रारम्भ होकर सेक्टर 7, 8,18, 19 की मार्किट से होती हुए आर्य समाज, सेक्टर 19 में संपन्न होगी।
27 फरवरी तक चलने  वाले इस कार्यक्रम में  उच्च कोटि के वैदिक प्रवक्ता तथा भजनोपदेशक शिरकत करेंगे।  इस बैठक में रघुनाथ राय आर्य, प्रकाश चंद्र शर्मा, डॉ विनोद कुमार शर्मा, आनंदशील शर्मा, सुरेश कुमार, अनिल पाठक, रोजी शर्मा आदि भी मौजूद थे।