Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आज पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में कहा कि हरियाणा प्रदेश व पचकुलां में 31 मार्च 2022 तक अधिक से अधिक सदस्य बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा डिजिटल सदस्यता शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

0
195

प्रेस विज्ञप्ति 3-2-22 पचकुलां
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आज पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में कहा कि हरियाणा प्रदेश व पचकुलां में 31 मार्च 2022 तक अधिक से अधिक सदस्य बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा डिजिटल सदस्यता शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बूथों में डिजिटल सदस्यता लेने के लिए नामांकन करने से पहले नामांकनकर्ताओं को ऐप का उपयोग करने के तरीके के बारे में पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जा रहा है। नामांकित प्रत्येक सदस्य से 5 रुपये का सदस्यता शुल्क लिया जाएगा।
यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पचकुलां

मे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं को बताई जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन जी भी मोजुद थे
इस मौके पर हरियाणा में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों हेतु नियुक्त किए गए रिटर्निंग ऑफिसर पूर्व सांसद तारा चंद भगौरा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हरपाल ठाकुर और विपिन नेगी तथा डिजिटल सदस्यता प्रशिक्षण प्रभारी राहुल बल भी मौजूद रहे।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए आज
पंचकूला के पीडब्लूडी विश्राम गृह में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में डिजिटल सदस्यता भर्ती को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया

कुमारी सैलजा ने कहा कि आज किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पहले उन्हें डीएपी खाद नहीं मिला और अब किसान इस ठंड में यूरिया खाद के लिए लाइनों में लगे हुए हैं। किसानों की फसलें बारिश के कारण बर्बाद हो चुकी हैं। मगर सरकार उन्हें मुआवजा तक नहीं दे रही है। किसान कभी फसलों की बिक्री के लिए, कभी फसलों के भुगतान के लिए, कभी खराब फसलों के मुआवजे के लिए, तो कभी खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। केंद्रीय बजट में भी हरियाणा प्रदेश की जमकर अनदेखी की गई है। बजट में किसान, गरीब, युवा, मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा वर्ग के साथ बड़ा विश्वासघात किया गया है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में जब से भाजपा सरकार आई है तभी से नए-नए घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश का हर क्षेत्र भ्रष्टाचार से लिप्त होता जा रहा है।प्रदेश में लगातार घोटालों का खुलासा हो रहा है और सरकार उन पर लीपापोती करने में लगी हुई है। सरकार पिछले सात वर्षों में घोटालों और भ्रष्टाचार को दबाने में लगी हुई है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान एक बहुत बड़ा अभियान हैं, जिससे बड़ी संख्या में आम जनता जुड़ेगी। क्योंकि भाजपा सरकार के पिछले 7-8 वर्षों के शासन में जो माहौल बना है, उससे आम जनता परेशान है। बजट में भी आम जनता को कुछ नहीं मिला, यह बजट पूंजीपतियों के लिए है।
वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन जी ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार के कुशासन से त्रस्त है और कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहा है। आज प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहता है। इस सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में प्रदेशवासी कांग्रेस पार्टी से जुड़ेंगे।
चन्द्रमोहन ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार ने अपराध की रोकथाम की प्रति अपनी जिम्मेदारियां त्याग दी हैं। जिस कारण अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी चीजों में प्रदेश को अव्वल बना दिया है। यही कारण है कि आज प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस की तरफ उम्मीद की नजर से देख रहा है।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद तारा चंद भगौरा पूर्व मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम किशन गुज्जर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ अजय चौधरी और कोषाध्यक्ष श्री रोहित जैन, एआईसीसी के मीडिया विभाग के सचिव श्री विनीत पूनिया,सुधा भरद्वाज अध्यक्ष हरियाणा महिला कांग्रेस
,हेमंत किंगर, राजनीतिक सचिव  हरीयाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज श्री निलय सैनी और प्रवक्ता श्री रमेश बामल, श्री संजीव भारद्वाज व श्री रणधीर राणा , पवन जैन , आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।