Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गौड़ीय मठ में 100 करोड़ हरि नाम करने वाले भक्ति सिद्धांत ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई

0
311

गौड़ीय मठ में 100 करोड़ हरि नाम करने वाले भक्ति सिद्धांत ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई

चण्डीगढ़ : आज श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर 20 चंडीगढ़ में गौड़ीय मठ संस्थान एवं इस्कॉन जैसी विश्वव्यापी संस्थाओं के निर्माता भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर जी का 85वां तिरोभाव पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया। मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर चैतन्य गौड़ीय मठ चंडीगढ़ के प्रबंधक बामन जी महाराज जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व को शुद्ध कृष्ण भक्ति एवं प्रेम का संदेश देने वाले इस महापुरुष महानायक कि पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि यह होगी कि हम भी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए अधिक से अधिक श्री हरि नाम का जाप संकीर्तन शुद्ध कृष्ण भक्ति करने का प्रयास करें। भक्ति सिद्धांत प्रभुपाद जी ने अपने जीवन काल में पूरे 10 वर्ष में 100 करोड़ हरि नाम का जाप किया था जोकि एक विश्व का रिकॉर्ड है। आज मठ में विशेष रूप से मंगला आरती के पश्चात विशेष कथा संकीर्तन प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया। भक्तों ने अपने इस प्रेरणा के स्रोत महापुरुष के पुण्यतिथि पर जोरदार महा संकीर्तन का आनंद लिया। तत्पश्चात सैकड़ों भक्तों ने भगवान को अर्पित प्रसाद का ग्रहण किया।