Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हर घर जाकर घोषणा पत्र बांटे सुरिंदर शर्मा ने

0
365

हर घर जाकर घोषणा पत्र बांटे सुरिंदर शर्मा ने

-वार्ड नंबर 12 में  सुरिंदर शर्मा लाएंगे 13 नए बदलाव

चंडीगढ़
वार्ड नंबर 12 से आज़ाद उम्मीदवार सुरिंदर शर्मा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने सेक्टर-15,16 व 24 में हर घर जाकर अपने घोषणा पत्र बांटे व लोगों को उन बदलावों से जागरूक करवाया जो वे पूरे वार्ड में लाना चाहते हैं। उन्होंने 13 नए बदलाव लाने का वादा किया है।

उनके घोषणा पत्र में सबसे पहले है अत्याधिक पानी के बिल की समस्या जिसका मुद्दा उन्होंने नगर निगम सदन में उठाने का वादा किया हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने वार्ड के सभी सेक्टरों में सरकारी स्कूलों का अपग्रेड करवाने व छात्रों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी वादा किया हैं।

सुरिंदर ने अपने घोषणा पत्र में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के तौर पर करवाए गए कार्यों का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-15 में पार्किंग की काफी समस्या है जिसके लिए वे मल्टी-लेवल पार्किंग की व्यवस्था करवाने चाहते हैं। वार्ड से मिल रहे सहयोग से वे बेहद खुश हैं व चाहते हैं कि लोग ‘गन्ना किसान’ को वोट देकर वार्ड में उन्हें आवश्यक बदलाव लाने का मौका दें।