Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय केन्द्रीय पर्यटन संस्कृति विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति व शाॅल और भेंट कर सम्मानित किया ।

0
433

चण्डीगढ, 14 दिसंबर- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली केन्द्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के सहयोग से हरियाणा की ऐतिहासिक स्मारकों व सांस्कृतिक विरासतों को सहेजा जाएगा, जिससे प्रदेश में पर्यटक और अधिक आकर्षित होंगे।
श्री दत्तात्रेय मंगलवार को राजभवन में केन्द्रिय पर्यटन एवं संस्कृति विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से बात कर रहे थे। उन्होंने धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र की विश्व में पहचान कायम करने के लिए महाभारत की घटनाओं व गीता के उपदेश व श्लोकों के आधार पर पैनोरमा व्यू देने की जरूरत है। इसके साथ-साथ ज्योतिसर में भारतीय संस्कृति व गीता से जुड़ी परियोजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर व अन्य तीर्थ स्थलों के चारों और महाभारत से जुड़ी घटनाओं को शिल्प (स्कलप्चर) के रूप में दिखाने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं का और अधिक आकर्षण बढ़ेगा।
केन्द्रीय पर्यटन संस्कृति विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि हरियाणा में केन्द्र के सहयोग से कई परियोजनाएं लागू की गई हैं। श्री कृष्णा सर्किट को विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना पर केन्द्र सरकार द्वारा 97.34 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है। जिसमें से 77.87 करोड़ की राशि खर्च भी हो चुकी है। तीर्थ यात्रा जीर्णोद्धार एवं आध्यात्मिक विरासत आर्वधन अभियान के अंर्तगत भारत सरकार द्वारा नाडा साहिब गुरुद्वारा, पंचकुला व श्रीमाता मन्सा देवी मंदिर के विकास हेतू पर्यटन मंत्रालय ने 49.51 करोड रु0 की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन दोनों जगहों पर कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से पर्यटन विकास में भारी नुकसान हुआ है। अब विभाग ने ‘कोरोना भगाओ और टूरिजम बढ़ाओ’ अभियान शुरू किया है। इसी उद्देश्य से शीघ्र ही संसद में पर्यटन बिल लाया जा रहा है। आजादी के बाद पर्यटन के क्षेत्र को नई दिशा देने वाला यह पहला बिल होगा। इस बिल के पास होने से पूरे देश में पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पर्यटन एवं संस्कृति विकास से सम्बन्धित जो भी योजना केन्द्र को भेजेगी, उनकी स्वीकृति में किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी।
राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति व शाॅल और भेंट कर सम्मानित किया।
कैप्शन-1- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय केन्द्रीय पर्यटन संस्कृति विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति व शाॅल और भेंट कर सम्मानित करते हुए।