Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सीडीएस जनरल रावत पंचतत्व में विलीन

0
247

दिल्ली प्रदेश नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष श्री राजीव जौली खोसला ने प्रथम चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी व अन्य 11 भारत के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी मौत की भरपाई होना असम्भव है। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी व 11 भारत के शक्तिशाली जांबाज जवान, जो किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना कर सकते थे, आज हमारे बीच नहीं हैं।

एक शक्तिशाली सेना के हेलीकॉप्टर का इस तरह अचानक दुर्घटनाग्रस्त होना पूरे भारतवासियों के लिए चिंता का विषय है और जनता का असुरक्षित महसूस करना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है। जब सेना प्रमुख व उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ ऐसा हुआ तो भारत की जनता के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। सेना के हेलीकॉप्टर, का दुर्घटनाग्रस्त होना कहीं कोई साजिश की निशानी तो नहीं। इस पर गहन चिंतन करने की जरूरत है। भगवान दिवंगत आत्माओं के शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।