हिमाचल महासभा व भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन : 52 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ
चण्डीगढ़ : आज सामुदायिक केन्द्र, सैक्टर 38 (वेस्ट) में हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ तथा भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चन्दरानी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर व हिमाचल महासभा के सलाहकार रविकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर हिमाचल की पृष्ठ भूमि से जुड़ी कई दिग्गज शख्सियतों ने शिरक्त की। महासभा द्वारा रक्तदानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी राकेश दत्ता ने कहा कि सभा द्वारा आगे भी इस तरह के समाजसेवा के कार्य आयोजित किये जाते रहेंगे।




















