Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

डंपिंग ग्राउंड के नजदीक भी लगे एयर प्यूरीफायर टावर : डंपिंग ग्राउंड ज्वाइंट एक्शन कमेटी

0
277

डंपिंग ग्राउंड के नजदीक भी लगे एयर प्यूरीफायर टावर : डंपिंग ग्राउंड ज्वाइंट एक्शन कमेटी

चण्डीगढ़ : डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड के आसपास रह रहे लोगों ने प्रशासन से एक एयर प्यूरीफिकेशन टावर वहां भी लगाने की मांग की है। प्रशासन की तरफ से तीन दिन पहले सेक्टर 26 के ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर एयर प्यूरीफिकेशन टावर लगाया गया है जो दूषित हवा को खींच कर शुद्ध हवा को बाहर छोड़ता है। ऐसे में टावर के इर्दगिर्द प्रदूषण की मात्रा घट रही है।

डंपिंग ग्राउंड ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष दयाल कृष्ण ने चण्डीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखकर डड्डूमाजरा कालोनी में हवा को साफ करने वाला टावर लगाने की गुहार लगाई गई है। लोगों का कहना है कि जहरीली हवा से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन को बिना देरी किए एयर प्यूरीफायर टावर यहां भी लगाना चाहिए। इस दूषित वातावरण में लोग सालों से रह कर बीमार पड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि डड्डूमाजरा जहां का वातावरण सबसे ज्यादा दूषित है वहां पर एयर प्यूरीफायर टावर लगाना बहुत जरूरी है।