Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विष्णु महाराज जी के चण्डीगढ़ आगमन की भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर

0
295
विष्णु महाराज जी के चण्डीगढ़ आगमन की भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर
 
चैतन्य गौड़ीय मठ संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 
8 को पहली बार पधारेंगे अपनी कर्मभूमि पर

चण्डीगढ़ : श्री विष्णु महाराज जी के चैतन्य गौड़ीय मठ संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 8 सितंबर को चण्डीगढ़ आगमन के उपलक्ष्य पर अभिनंदन के लिए प्रबंध जोरों पर चल रहें है। गौड़ीय मठ मंदिर के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विष्णु महाराज जी की कर्मभूमि चंडीगढ़ रही है। उनके आगमन की खुशी का भक्तों मे बहुत अधिक उत्साह है जिससे जोश और उल्लास का माहौल बनता जा रहा है। उनके अभिनंदन के लिए बड़े-बड़े स्वागत गेट बनाए जा रहे हैं व रंगबिरंगे झंडो व फूलों से रास्तों की सजावट की जा रही है। इसके अतिरिक्त जगह-जगह पर रंगोलियां रचाई जा रहीं है व मठ को पूरी तरह से दुल्हन की तरह बिजली की चकाचौंध से सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 शंख बजाकर श्री विष्णु महाराज जी का स्वागत किया जाएगा एवंबाद में शहनाई वादन द्वारा भक्तजन भजन का आनंद उठाएंगे। रेड कारपेट पर महाराज श्री के ऊपर फूलों के वर्षा द्वारा अभिनंदन होगा। महाराज श्री का संकीर्तन प्रवचन 9 सितंबर व 10 सितंबर को शाम को आयोजित किया जाएगा।