Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों से परिचय करने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़

0
241

महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों से परिचय करने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़
– प्रदेश और जिला स्तर पर महिला सम्मलेन कर मजबूत करें संगठन: धनखड़
– सरकार की योजनाओं को जन जन तक लेकर जाएगी मोर्चे की बहने : सुमित्रा चौहान

चंडीगढ़, 23 अगस्त 2021 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सोमवार को महिला मोर्चा की नई गठित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे l बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मोर्चे के पदाधिकारियों से ओपचारिक परिचय के बाद मार्गदर्शन करते हुए कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश और जिला स्तर पर अपनी टीमों का गठन करते हुए जिला और प्रदेश स्तर पर महिला सम्मेलनों का आयोजन करें जिससे पार्टी के विचार का विस्तार हो और संगठन मजबूती के नए आयाम स्थापित कर सके l प्रत्येक बूथ पर 5 महिलाएं और प्रत्येक जिले में 5 हजार नई महिला कार्यकर्त्ता मोर्चे से जोड़कर मजबूत करें l उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता सरकार की जनहित योजनाओं के प्रचार के साथ अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ने का काम करें l
धनखड़ ने कहा कि भाजपा के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इसके लिए काम करना चाहिए l महिलाओं में कुपोषण, महिला सुरक्षा, वृक्षारोपण, कला और व्यापार प्रबंधन से जुड़े विषयों पर जन जागरण के कार्यक्रम करने चाहिए l उन्होंने कहा कि मोर्चे की बहनों को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर इस पूरे वर्ष भर आजादी का अमृत महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए l शहीदों के स्मारकों पर एक दीप बलिदानियों के नाम जलते हुए उन्हें याद करें l भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मोर्चे की कार्यकर्ताओं से संगठन के अन्य विषयों पर भी चर्चा करते हुए आगामी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली l
मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि महिला मोर्चे की कार्यकर्त्ता सरकार की योजनाओं और संगठन के विचार को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगी l बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी, एडवोकेट वेदपाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा लतिका शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सतोष यादव के साथ मोर्चे की दोनों महामंत्री मीना परमार और आशा खेदड़ मौजूद रही l