स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान कभी ना भूलें: नवीन गोयल
-75वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा
गुरुग्राम। आज 75 वें आजादी दिवस पर शामलात चौपाल में 75वां आजादी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम आजाद हिंद संघ (राष्ट्रीय क्रांतिकारी युवा संगठन) अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल (युवा मोर्चा हरियाणा) एवं महिला विकास सुरक्षा संगठन द्वारा संयुक्त आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ करके किया गया। यज्ञ का मुख्य उद्देश्य कोरोना काल में हमारे अपने जो हमे छोड़कर दिवगंत हो गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए एवं ऐसी वैश्विक महामारी आपदा से सुरक्षा प्रभुश्री चरणों में प्रार्थना करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रदेश प्रमुख पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा नवीन गोयल, विशिष्ठ अतिथि पूर्व उपमहापौर परविंदर कटारिया, अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल से राष्ट्रीय सचिव राजीव मित्तल, भाजपा अर्जुन मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊष्मा सचदेवा द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सीवर सफाई विभाग से सतबीर, सफाई विभाग से भारत, बिजली विभाग से जेई जितेंद्र अहलावत, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. मनीष जैन को आजाद हिंद संघ की तरफ से मेडल अवार्ड देकर सम्मानित किया। करीब कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान जोखिम में डाल समाज के हर आमजन की सेवा करने वाले करीब 60 लोगों को सम्मान पत्र दिया गया।
मुख्य अतिथि नवीन गोयल ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं शहीदों को और भारत माँ को नमन करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों की बदोलत हम आज खुशी हवा में सांस ले रहे हैं, उनका बलिदान कभी भूलना नहीं। हमें अपनी पीढ़ी को उनका बलिदान याद दिलाना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को शसक्त करने के लिए लोगों से अपील की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे परविंदर कटारिया ने लोगों से राष्ट्रप्रेम व राष्ट्र हित में निजी सेवा राष्ट्रहित में देने पर जोर दिया। इस अवसर और आज़ाद हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित क्रांतिकारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं सेन समाज महासचिव पंकज सेन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश प्रभारी चेतन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) प्रदीप गौतम, महिला विकास सुरक्षा संगठन से संस्थापक बिंटू सारवान, चेयरमैन राजीव यादव, उप चैयरमेन पदम् दास, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौधरी, लाल सिंह कटारिया, अशोक सेन, सूरज प्रजापति, हेमचंद बाऊ, मनोज गर्ग, जसबीर कटारिया, संदीप, अक्षय, उषा रानी, कीर्ति, शांति देवी, विकास बघेल, दीपक खलोरिया, संजीव, राहुल सरोवा, कपिल, बिजेन्द्र, जयभगवान दिया, युवराज, प्रेम रोहिल्ला, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन से प्रदेश अध्यक्ष हरकेश बहोत, ताराचंद प्रजापति, पंडित प्रवीण भारद्वाज समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















