Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सृजन एन इंस्टीट्यूट ऑफ परफोरमिंग आर्ट्स की तरफ से आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर “गीतों भरी सांझ”

0
267

सृजन एन इंस्टीट्यूट ऑफ परफोरमिंग आर्ट्स
की तरफ से आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर “गीतों भरी सांझ” का आयोजन किया गया। जिसमें चंडीगढ़ के प्रसिद्ध गायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सृजन की जनरल सैक्रेटरी श्रीमती अमरज्योति जी ने सफलतापूर्वक किया और वहीं सृजन के अध्यक्ष और जाने माने गायक श्री सोमेश जी ने गीत “मेरा रंग दे बसंती चोला” और “ऐ मेरे प्यारे वतन” गा कर कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के दिल में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। श्री सोमेश जी ने आजादी के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें आज अपने देश को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी – इशमीत ने हिंदी गीत – “ना झुकेगा सिर वतन का” और गुजराती गीत – “हिंदुस्तान की कसम”, श्रीमती नसीब कौर ने – “ऐ मेरे वतन के लोगो” और “भारत हमको जान से प्यारा है”, कु़़ कुलजीत सोढी ने – “मेरा मुल्क, मेरा वतन, मेरा देश” और “शांति का, उन्नति का, प्यार का चमन”, श्रीमती पूर्णिमा – “ये प्यारा देश हमारा”, श्रीमती अंजू राय – “ऐ मेरे प्यारे वतन” गा कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। अंत में श्री सोमेश जी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जन्मअष्टमी के अवसर पर सृजन की तरफ से”भजनसंध्या” का आयोजन भी ‌किया जाएगा।