Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ब्याज सहित लौटाऊंगा ब्राह्मण समाज द्वारा दिया सम्मान: भारत भूषण

0
315
ब्याज सहित लौटाऊंगा ब्राह्मण समाज द्वारा दिया सम्मान: भारत भूषण
-भगवान परशुराम परामर्श केंद्र में एडवोकेट भारत भूषण का किया  स्वागत
गुडगांव 24 जून 2021: ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  भारत भूषण एडवोकेट को पटौदी लीगल सेल भाजपा युवा मोर्चा  का अध्यक्ष नियुक्त करने पर  भगवान परशुराम परामर्श केंद्र राजीव नगर ईस्ट में फूल मालाओं व भागवत गीता देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त लीगल सेल अध्यक्ष भारत भूषण एडवोकेट ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। ब्राह्मण समाज ने जो मुझे मान सम्मान दिया है उसे मैं ब्याज सहित लौटाउंगा। ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य होते हैं। आज जो हमारे युवा साथी भारत भूषण को जिम्मेदारी मिली है वह हम सभी को मिली है। हम सभी भारत भूषण  के साथ तन मन धन से खड़े हैं। वरिष्ठ ब्राह्मण नेता रामकिशन भारद्वाज अक्लिमपुर ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव दुनिया को ज्ञान दिया है और आगे भी यह समाज को ज्ञान देता रहेगा। नगर निगम के पूर्व अधिकारी अंबिका प्रसाद शर्मा ने कहा कि आप जहां भी रहे अपने आसपास गंदगी होने ना दें चाहे वह राजनीति गंदगी हो। इसे हमने दूषित होने से बचाना है। आईटीआई के पूर्व प्राचार्य डॉ सुरेश कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जो मान सम्मान भारत भूषण एडवोकेट को दिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह बखूबी निभाएंगे। पूर्व पुलिस अधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने देश के लिए काम करना चाहिए। राजनीति में रहकर भी हम देश की सेवा कर सकते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घनश्याम वशिष्ठ ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में हम तभी ताकतवर होंगे जब हम राजनीति में ताकतवर होंगे। ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था की पहचान उसके कार्यकर्ताओं से होती है। जिस संस्था के कार्यकर्ता मजबूत होंगे वह संस्था दिन रात तरक्की करेगी । आज भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी भाई भारत भूषण को दी है वह उसे बखूबी निभाएंगे। इसके लिए हम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय  पिंटू त्यागी , जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, गुड़गांव विधायक सुधीर सिंगला, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ का भी धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर भीम सिंह एडवोकेट, पंकज एडवोकेट, पूर्व पुलिस अधिकारी विजय शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बीके शर्मा, ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश भारद्वाज, ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा, नगर निगम के पूर्व अधिकारी अंबिका प्रसाद शर्मा आईटीआई के पूर्व प्राचार्य डॉ सुरेश कौशिक,पूर्व पुलिस अधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा, पुलिस अधिकारी घनश्याम वशिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशन सरपंच,राजकुमार शर्मा, शंकर लाल शास्त्री आदि मौजूद थे।