गुड़गांव 15 जून 2021: भगवान परशुराम परामर्श केंद्र राजीव नगर ईस्ट में फिल्म अभिनेता राज सिंह चौहान व रेलवे बोर्ड की सदस्य निशा शर्मा पहुंची। उनके वहां पहुंचने पर पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह में भागवत गीता देकर सम्मानित किया। फिल्म अभिनेता राज सिंह चौहान ने कहा कि ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन जाति धर्म से ऊपर उठकर समाज सेवा के लिए कार्य कर रही है। इन संस्थाओं की वजह से ही गुड़गांव में लोगों का विश्वास बरकरार है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और राजपूत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं । राजपूत समाज एक ऐसा समाज है जिसने सदैव ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है और हम इस सम्मान को बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा कि इतिहास उठाकर देख लो भारत माता पर जब भी संकट आया है तो राजपूत समाज ने सबसे पहले अग्रिम पंक्ति में अपना स्थान दर्ज कराया है।
लोक जनशक्ति पार्टी महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पश्चिम रेलवे बोर्ड की नवनियुक्त सदस्य निशा शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव मानवता की भलाई के लिए कार्य किया है। गुड़गांव में ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन नंबर वन कार्य कर रही है। यह बात जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि दूसरी संस्थाओं को भी ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था के अध्यक्ष से लेकर पदाधिकारी तक सदैव समाज सेवा में लीन रहते हैं। करोना काल में जितनी सेवा ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन ने की है । उसकी जितनी भी तारीफ की जाए उतनी ही कम है।
नमो सेना प्रदेश अध्यक्ष गगनदीप चौहान ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन उपहार में दिया जाएगा। जिस भी व्यक्ति को जरूरत है उसकी हम समीक्षा कर रहे हैं उसको हम देंगे। ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन को 2020 में ढाई सौ राशन के कट्टे दिए थे। अबकी बार भी हम दो बार उनको सुखा राशन दे चुके हैं। वह भी जरूरतमंद लोगों को दे रहे हैं। ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन को मानव हित के लिए जितनी भी सहायता की जरूरत होगी। हम उनकी सहायता करेंगे। कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के कारण ही आज गुड़गांव नंबर वन पर है। हम सभी मिलकर गुड़गांव का विकास करेंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन ने जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में दवाइयां भी बांटी। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता राज सिंह चौहान, रेलवे बोर्ड की सदस्य निशा शर्मा, नमो सेना अध्यक्ष गगनदीप चौहान,कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस, ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश भारद्वाज, ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा, बिजली यूनियन के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल शर्मा, संस्था के उपाध्यक्ष विजय कुमार शांडिल्य, आईटीआई गुडगांव के पूर्व प्राचार्य डॉ सुरेश कौशिक, घनश्याम वशिष्ठ पूर्व पुलिस अधिकारी, नगर निगम के पूर्व अधिकारी अंबिका प्रसाद शर्मा,श्री राम सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज पाठक, संदीप चौहान, विनोद नेगी, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
























