Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

*पंचकुला विधानसभा के लिए ज्ञान चंद गुप्ता व कालका विधानसभा के लिए लतिका शर्मा को संयोजक बनाया गया *

0
312

*कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते भाजपा पंचकुला ने “सेवा ही संगठन अभियान-2” की शुरुआत *

जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुँचाने के लिए आपूर्ती प्रबंधन कमेटी का विधानसभा अनुसार गठन किया गाय

पंचकुला 26 अप्रैल: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते भाजपा पंचकुला ने “सेवा ही संगठन अभियान – 2” की शुरुआत की है। जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुँचने के लिए ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में आज भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें मुख्य तौर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक में ज़िलाध्यक्ष के नेतृत्व में ज़िला आपूर्ती प्रबंधन कमेटी का विधानसभा अनुसार गठन किया गाय।
जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक में जिला आपूर्ति प्रबंधन कमेटी का विधानसभा अनुसार गठन किया गया। पंचकूला विधानसभा के लिए आपूर्ति प्रबंधन समिति का संयोजक विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को बनाया गया तथा उनके साथ सह संयोजक अमरिंदर सिंह को लगाया गया है। इसी तरह कालका विधानसभा के लिए पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा को संयोजक बनाया गया है तथा उनके साथ अक्षर पाल चौधरी को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल हेल्थ के लिए जिला संयोजक जिला महामंत्री श्रीमती परमजीत कौर को बनाया गया है। पंचकूला विधानसभा मेडिकल हेल्थ के लिए सुरेंद्र मनचंदा कालका विधानसभा मेडिकल हेल्थ का संयोजक विनोद सावर्णी को बनाया गया है।
अजय शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा पंचकूला द्वारा लोगों को मेडिकल सुविधा सहायता हेतु मेडिकल हेल्पलाइन का भी गठन किया गया है। इस हेल्पलाइन के लिए 18 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। यह टोली सुबह 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा जो लोग कौरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं उन लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए भी आग्रह किया जाएगा। जिससे कि कौरोना पीड़ितों के इलाज के लिए वह प्लाज्मा काम आ सके। अधिक से अधिक लोगों प्लाज्मा डोनेट करे इसके लिए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल लुबाना को जिम्मेवारी दी गई है। किसान मंडियों में मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्य किसान मोर्चा अध्यक्ष सोहन सिंह को दिया गया है।
ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि लोगों की सेवा हमारे संगठन का प्राथमिक उद्देश्य है।हमारे संगठन ने देश में आई हर आपदा का आगे बढ़ कर सामना किया है और जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुंचाई है जो इस बार भी हम लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना त्रासदी के दौरान जनता की सेवा के लिए भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान की शुरुआत की थी।जिसके तहत जरुरतमंदों के बीच भोजन, राशन, मास्क, सेनेटाइजर जैसी आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया था। अब कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए पार्टी द्वारा एक बार फिर से सेवा ही संगठन अभियान 2 की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।