Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

2 कोरोना हेल्प्लायन सदस्य सूची

0
477

भजापा पंचकुला ने कोविड आपदा के दौरान जरूरतमंदो की मदद के लिये जारी किया हेल्पलाइन नंबर: 9041344828

हेल्पलाइन पंचकुला में सुबह 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक 14 घंटे काम करेगी।

पंचकुला 20 अप्रैल। कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद व चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने के लिए भाजपा पंचकुला द्वारा हेल्पलाइन शुरू की गयी है। यह हेल्पलाइन पंचकुला में सुबह 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक 14 घंटे काम करेगी।
ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा के अनुसार भाजपा अब हेल्पलाइन नंबर के सहारे करोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद करेगी। उन्होंने कहा आज भाजपा कार्यालय में ज़िला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें 16 सदस्यीय मेडिकल हेल्पलाइन टीम का गठन किया गया। ज़िलाध्यक्ष ने बताया लोगों तक मास्क एवं सैनिटाइजर पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा अध्यक्ष स्वर्ण सिंह की देखरेख में विधानसभा स्तर पर टीमें भी बनाई गई है, तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की टीम का गठन किया। अजय शर्मा ने कहा भाजपा का हर जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता कोरोना काल में जनता ही हरसंभव मदद करने को हर पल तैयार।
ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के निर्देश अनुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्ष की अगुवाई में एक हेल्पलाइन जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करने वालो की हर सम्भव मदद की जाएगी I लोगों को मदद पहुंचाने के लिए पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों, जिला महामंत्री, विधायक, सांसदों की ड्यूटी लगाई है।