आज चंडीगढ़ के सेक्टर 63 हाउसिंग बोर्ड मकान के ब्लॉक नंबर 24 में गायत्री परिवार के द्वारा विश्व कल्याण और कोरोना महामारी के समापन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रीमती रिंकू सिन्हा के सहयोग से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पूजन का कार्यक्रम चंडीगढ़ गायत्री परिवार के समन्वयक श्री प्रकाश चंद शर्मा जी श्री यशपाल तिवारी जी श्री उमाशंकर शर्मा जी और श्री सिताब सिंह तथा गायत्री परिवार के सहयोगी श्री प्रभु नाथ शाही जी द्वारा संपन्न किया गया। श्री प्रकाश चंद शर्मा जी ने विश्व कल्याण के लिए और आत्मीय सुधार तथा कोरोना जैसे महामारी से बचने के लिए कई प्रकार के उदाहरण प्रस्तुत किए। प्रभुनाथ शाही ने सभी श्रद्धालुओं को अपने जीवन में औषधीय पौधों के उपयोग का महत्व बताएं और इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए गिलोय और अश्वगंधा के पौधों की जानकारी दी और आए हुए लोगों को अश्वगंधा के पौधे भी प्रसाद स्वरूप दिए गए तथा यशपाल तिवारी जी ने सबको वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया क्योंकि इस कोरोना रूपी महामारी से लड़ने के लिए हम सभी को विशेष सावधानियों का पालन करना पड़ेगा। पूजन कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती हीरा नेगी और चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन तथा सोसायटी के प्रधान श्री अश्विनी कुमार और श्रीमती सोनम वर्मा विशेष रुप से काफी सारे भक्तों के साथ शामिल हुए। श्रीमती रिंकू सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं का और गायत्री परिवार के सदस्यों तथा प्रभुनाथ शाही जी का धन्यवाद की। इस अवसर पर गायत्री परिवार के माध्यम से हरिद्वार आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा गंगाजल और अखंड ज्योति पत्रिका दे कर भक्तों को लाभान्वित किया गया। अंत में गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी श्री उमाशंकर शर्मा जी ने सबका विशेष सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद किया।





















