Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, चण्डीगढ़ की ओर से सांध्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया

0
181

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री : राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, चण्डीगढ़ की ओर से सांध्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भागलपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष अरविंद कुमार पधारे। गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, चण्डीगढ़ के संरक्षक प्रेम विज ने किया। मंच मंच संचालन डाक्टर अनीश गर्ग ने किया। गोष्ठी की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। जाने-माने गायक सोमेश की सरस्वती वन्दना से शुरूआत हुई ।
उसके बाद साहित्य सेवा द्वारा प्रकाशित सांझा काव्य संकलन ” एहसासों की गूँज ” का विधिवत लोकार्पण हुआ। सांझा संकलन में 18 कवि ,कवित्रियों की रचनाएँ शामिल हैं ।
गोष्ठी में आदरणीय केके शारदा, प्रज्ञा शारदा, नीरजा शर्मा,आकांक्षा राव, कपिल कुमार, विजय कुमार काजला, संगीता शर्मा कुन्द्रा,डॉ. विनोद कुमार शर्मा, रेखा कुमारी, रागिनी सिन्हा, मंच के चण्डीगढ़ के अध्यक्ष मुरारी लाल अरोड़ा, मंच के राष्ट्रीय महासचिव हरेनदर सिन्हा, राज कुमार श्रीवास्तव , तथा और भी श्रोता गण उपस्थित हुए।
सबसे पहले डॉ. अरविंद कुमार ने अपनी निम्न कविता सुनाई :

वे चहचहाती मैना थीं,
फुदकती गोरैया ,
सुबह की पहली किरण से आखिरी किरण तक
संगीत बुनती खड़ी,
होती थीं सीढ़ियों पर।
प्रज्ञा शारदा, राशि श्रीवास्तव, नीरजा शर्मा, संगीता शर्मा ने बहुत हीं सुमधुर स्वर में नारी सशक्तिकरण पर अपनी अपनी गीतें गाकर सुनाईं। प्रेम विज ने बहुत हीं भावुक कविता सुनाई। मुरारी लाल अरोड़ा ने गजल सुनाकर महफिल को गुलजार कर दिया।अनीश गर्ग ने बहुत सुन्दर गीत सुनाया। सभी कवि, कवित्रियों ने देशभक्ति और प्रकृति पर अपनी-अपनी रचनाएँ सुनाई ।
बहुत शानदार, सफल गोष्ठी हुई।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंच के राष्ट्रीय महासचिव, हरेनदर सिन्हा ने किया और सभी आदरणीयों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।