Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

82वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की डाक्युमेंट्री व हथियारों का प्रदर्शन

0
270

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री :: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ ) की 82वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य पर 13वीं वाहिनी, केरिपुबल, द्वारा सुखना लेक, चण्डीगढ़ के प्रांगण में हथियारों व केरिपुबल की डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया। यह कार्य महानिदेशक, केरिपुबल, के मार्गदर्शानुसार किया गया। इस मौके पर कमांडेण्ट 13 बटालियन श्री हरमिन्दर सिंह व सभी अधिकारीगण तथा वाहिनी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह प्रचार कार्य केरिपुबल के गौरवशाली इतिहास के बारे में आम जन को अवगत करावाने व बल में प्रयोग में लाये जाने वाले हथियारों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से किया गया। साथ ही विभिन्न स्तरों पर केरिपुबल में भर्ती होने की वांछित योग्यता, प्रक्रिया व आयामों के बारे में जानकारी दी व युवाओं को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में लोगों ने रूचि लेते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया।