प्रेस नोट
चंडीगढ़ 15 मार्च,2021 : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना और देहरा के क्षेत्रो के प्रवास के दौरान माँ चिन्तपुरनी और माता बगलामुखी के दर्शन किये और पूजा अर्चना भी की |
माँ चिन्तपुरनी और माँ बगलामुखी के दर्शन आदि के साथ साथ संजय टंडन ने जगतजननी माता से आशीर्वाद भी लिया और पवित्र स्थलों पर सभी लोगों के साथ भंडारे का भी प्रसाद लिया | उपरोक्त तीर्थ स्थलों पर दर्शन उपरान्त सह प्रभारी टंडन ने कहा कि माँ के शक्तिपीठों में से एक माँ चिन्तपुरनी और माता बगलामुखी के आशीर्वाद से जो मन को शान्ति प्राप्त हुई वो इस्क्य व्याखान ही नहीं कर सकते | हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के पवित्र स्थानों पर जाकर हमें उनके दर्शनों के साथ साथ वहां से एक ऐसी अद्भुत शक्ति भी प्राप्त होती है जो हमारी सभी प्रकार की नकरात्मक ऊर्जा को सकरात्मक ऊर्जा में परिवर्तित कर देती है | तीर्थ स्थलों पर जाने मात्र से ही हमारा जीवन सफल हो जाता है और हमारे बीच आस्था और श्रदा का संचार होता है | उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी को अपनी भावी पीढ़ी को अपने धार्मिक स्थलों से परिचित करवाना चाहिए ताकि वे भी जान सके कि हमारे धर्म और संस्कृति कितनी अमूल्य है जो कि सदियों से यूं ही मानव जाति का सर्वस्व कल्याण करने की बात करती आई है |























