चण्डीगढ़ 15 मार्च,2021 : नगर निगम सदन में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों द्वारा चंडीगढ़ में बढे हुए पानी की दरों को कम करवाने के फैसले का विभिन्न हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के लोगों ने इसका स्वागत किया और साथ ही हाउसिंग सोसाइटीज के लोगों की अन्य समस्याओं को गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारीयों के समक्ष रखने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का विशेष आभार व्यक्त किया और महापौर रविकांत शर्मा और सभी भाजपा पार्षदों का भी धन्यवाद व्यक्त किया | सोसाइटीज की ओर से धन्यवाद व्यक्त करने हेतु एक प्रतिनिधिमंडल आज पार्टी कार्यालय कमलम् में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से मिला और उनका आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर पार्टी की तरफ से प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, मेयर रविकांत शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव देवी सिंह, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पार्षद हीरा नेगी, उपाध्यक्ष विजय बाली, महासचिव अश्वनी पराशर, पी बी भरद्वाज सचिव, मंडल अध्यक्ष रमेश कौल और अवि भसीन उपस्थित थे | प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न सोसाइटीज के अध्यक्ष एस के शर्मा, एच के खेडा, सरबजीत मिश्रा, एस एस बाजवा, रामपाल शर्मा सहित विजय चांदला, रमेश भरद्वाज, जीवन पुरी, आर के बंसल, आर के रावत सहित अन्य सैंकड़ों सदस्य शामिल थे |
आये हुए प्रतिनिधिमंडल के लोगों के साथ बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी लोगों की हितैषी है | पार्टी से आज समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं है | जब जब भी सोसाइटीज की समस्याएँ उनके समक्ष आई उन्होंने तुरुन्त प्रभाव से प्रशासन के सम्बंधित अधिकारीयों से बातचीत करके तुरंत हल करवाने की पैरवी की और गृह मंत्रालय से सम्बंधित सभी समस्याओं को लेकर उन्होंने गृह राज्य मंत्री रेड्डी से भेंटवार्ता कर उनको अवगत करवाया है | उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री ने उनको आश्वासन दिया है कि जल्द ही वे चंडीगढ़ का दौरा करेंगे और जो भी लोगों की समस्याए हैं उनका तर्कसंगत ढंग से हल करेंगे ताकि चंडीगढ़ की जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े |























