13
March 2021
———————
नई दिल्ली,मोतीनगर, वीरवार 13 मार्च को मोतीनगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन,भजन संध्या व भंडारे के आयोजन विभिन्न स्थानों पर बड़ी धूमधाम से किया गया।रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के समीप हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति कांवड़ समिति की ओर से भोले बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया।मोतीनगर के विधायक शिवचरण गोयल जी ने अनेक कार्यक्रमों में पहुंच कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया।चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज़ के उपाध्यक्ष सन्दीप भारद्वाज ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।सुदर्शन पार्क पुल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया।भोले बाबा की सवारी बैल पर सवार होकर मोतीनगर क्षेत्र में ढोल नगाड़ों के साथ गुजरी।सारा वातावरण भक्ति में सराबोर रहा।कीर्तिनगर में दिल्ली का राजा की ओर से दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।सुदर्शन पार्क में शिव भक्त रत्न सैनी ने भंडारे का आयोजन किया।जवाहर कैम्प कीर्ति नगर में क्लस्टर के मंदिर में शिवभक्त पातीराम व उनकी टीम ने पूरे दिन भजन कीर्तन करके शिव बाबा का गुणगान किया।
























