Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सगाई से शादी के बीच के समय विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें छब्बीस लोगों ने भाग लिया

0
272

सीनियर सिटीजन काउंसिल के लिटरेरी जोन द्वारा सगाई से शादी के बीच के समय विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें छब्बीस लोगों ने भाग लिया सर्वप्रथम कमलेश गेरा ने सरस्वती वंदना गाई और उषा गर्ग ने नए सदस्यों का स्वागत किया। कौंसिल के प्रधान आरपी मल्होत्रा ने बताया कि शहर में अपनी गतिविधियों की वजह से सीनियर सिटीजन काउंसिल की एक अलग पहचान बन गई है। उन्होंने सगाई के बाद होने वाली पत्नी को लिखे एक मात्र पत्र का उल्लेख किया। सभी सदस्यों ने सगाई से शादी के बीच के समय को कविता व लेख के माध्यम से रोमांचक ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उषा गर्ग,नीरू मित्तल, रेनू अब्बी, संतोष गर्ग, सुदेश सूद, मोहिनी सचदेवा, एच सी गेरा, विजय सचदेवा, अचला डिंगले, दीपा भल्ला, कमलेश गेरा,आभा साहनी,सरोज चोपड़ा,वी मोहिनी मदान,सुमन आहूजा, नीलम धवन, वीरेंद्र गर्ग अशोक भंडारी नादिर, अभिलाष शर्मा, के बाला अग्रवाल, कर्नल एनके सियाग, जसविंदर कौर, सत्यजीत शर्मा, प्रेम  हांडा और एन के शर्मा जी ने अपनी रचनाओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया। अंत में नीरू मित्तल ने सभी का धन्यवाद किया।