नई दिल्ली,मोतीनगर विधानसभा,वीरवार 21 जनवरी,उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी द्वारा छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली के 307 प्लेयर्स को 7.48 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई,जिसमें मोतीनगर विधानसभा के चार जिम्नास्टिक के प्लेयर्स शामिल हैं। जिसमें अभिषेक और भानु (अंडर 17 केटेगरी)खिलाड़ी हैं जिन्हें दिल्ली सरकार की ओर से दो लाख नब्बे हज़ार रुपये प्रोत्साहन राशि चेक द्वारा मिली। भूमिका और नन्दनी जूनियर (अंडर 14 केटेगरी ) खिलाड़ी हैं, जिन्हें दिल्ली सरकार की ओर से एक लाख नब्बे हज़ार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक द्वारा प्राप्त हुई। जिम्नास्टिक प्लेयर अभिषेक और भानु जोकि नेशनल में दो बार गोल्ड मेडलिस्ट व दिल्ली में तीन बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं।इन युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में जिम्नास्टिक कोच श्रीमती सुशीला चौधरी की मेहनत का परिणाम है।इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रशिक्षण के साथ ही उनके अच्छे पोषण का भी ध्यान रख रही है।शिक्षा का महत्त्वपूर्ण घटक खेल भी है और पिछले तीन सालों से दिल्ली ‘स्कूल गेम्स’ में पहले स्थान पर कायम है।यही कारण है कि केंद्र सरकार के नीति आयोग ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देश में सबसे अव्वल बताया है।यह पूरी दिल्ली के लिए गर्व की बात है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य सरकारें मेडल लेन के बाद खिलाड़ियों पर ध्यान देती हैं,जबकि दिल्ली सरकार अपने होनहार खिलाड़ियों के संघर्ष के समय उनकी जरूरतों को को पूरा कर उन्हें मेडल जीतने लायक बनाने में मदद करती है।चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज़ के उपाध्यक्ष सन्दीप भारद्वाज ने बताया कि मोतीनगर के चार युवा खिलाड़ियों का दिल्ली के 307 प्लेयर्स में नाम आना हमारे लिए गर्व की बात है।भारद्वाज ने बताया कि इनमें से जिम्नास्टिक खिलाड़ी अभिषेक को मैं कई वर्षों से निजी तौरपर जानता हूँ,अभिषेक की घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद भी अत्यधिक परिश्रम करके उसने यह मुकाम हांसिल किया है।मोतीनगर के विधायक शिवचरण गोएल जी जोकि की सभी स्कूलों में स्वयं कई कई बार जाते हैं और बच्चों के शिक्षा व खेलकूद क्षेत्र में सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।सन्दीप भारद्वाज ने बताया कि होनहार बिरवान के होत चिकने पात की कहावत को मोतीनगर के चारों युवा खिलाड़ियों ने सिद्ध कर दिखाया है,और आगे भी दिल्ली के युवा खिलाड़ी और मेहनत करके दिल्ली का नाम देश और विश्वपटल पर कजल प्रतिस्पर्धाओं में ऊंचा करेंगे।






















