चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। अनंत चतुर्थी के पावन अवसर पर देर शाम को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़दके जिला नंबर 2 के अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने अपने परिवार और परिजनों सहित रोपड़ स्थित भाखड़ा नहर के किनारे पूरे विधि विधान के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया ।गौरतलब है कि रविन्द्र पठानिया गत 4 वर्षो से गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़ धूमधाम से मनाते आ रहे हैं और वो हर वर्ष भगवन श्री गणेश जी के मंडप को अलग ढंग से सजाते हैं ।इसकी प्रेरणा के बारे में उन्होंने बताया कि उनके पुत्र भव्य पठानिया और बेटी तविषी पठानिया के कहने पर उन्होंने इस उत्सव की शुरुआत की और हर वर्ष गणपति बप्पा के मंडप को घर पर ही सजाते हैं । इस बार के मंडप का मुख्य विषय ईको फ्रेंडली था, जिसके चलते मिटटी की प्रतिमा से लेकर हर वस्तु ईको फ्रेंडली थी ।मंडप की साज सज्जा से आजाद कुमार पंकज, अजय कुमार, स्वराज उपाध्याय, प्रदीप यादव, शिव करण राणा, रवि रावत, चेरी डोगरा ने पूरा सहयोग किया और झोपडी नुमा मंडप से सजावट की गयी थी ।11 दिनों तक भगवान श्री गणेश जी के सेवा और पूजा अर्चना के उपरान्त मंगलवार को पहाड़ी व्यंजनों के साथ भगवान् को भोग लगाया गया और भंडारे का आयोजन हुआ । उसके उपरान्त रंगों के साथ भगवान् को विदा करने के लिए भाखड़ानहर पर और वहां पर आरती आदि करने के उपरान्त गणपति बप्पा का विसर्जन किया और अगले वर्ष फिर से आने की मंगल कामना की ।उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना महामारी के चलते बहुत ही सादगी के साथ गणपति बप्पा को विदा किया वरना गत वर्षों में तो ढोल बाजों के साथ भगवान् को विदा किया जाता रहा है । उन्होंने ये भी उल्लेख किया कि ये भगवान् श्री गणेश की अपार कृपा है कि वे हर वर्ष आकार में पिछले वर्ष से थे लम्बे ही घर पर आ रहे हैं । इस अवसर पर उनके साथ धर्मपत्नी टीना, बेटी तविषी बेटा भव्य पठानिया, पुजारी ब्रिज मोहन पुरोहित,ललित कंसल, सिमरनजीत कौर, राहुल दिवेदी, आजाद कुमार पंकज, नारायण प्रसाद, भरत यादव, लेखराज, अजय कुमार ने भी गणपति विसर्जन मेंं भाग लिया ।घर पर हुई पूजा अर्चना और भंडारे में दुर्गा मंदिर सेक्टर 41 के अध्यक्ष एच एल छाबड़ा, मनोहर लाल, जीवन और के सी राणा, सुरिंदर कुमार,सविता देवी, अश्वनी कुमार और सरोज देवी, उपिन्दर कुमार और बबिता देवी, आयुष, कार्तिक और शिप्रा, राकेश अग्रवाल ने भाग लिया और प्रभु आशीर्वाद प्राप्त किया । सभी लोगों ने गणेश विसर्जन के साथ सभी लोगों के लिए मंगलकामना की ।

























