Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

एमराल्ड मार्शल आटर््स के खिलाड़ी बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन किया

0
589

अचिंत्य गुप्ता ने रजत पदक ,तारूषी, विवान और दक्ष ने तीन कांस्य पदक पाये

चंडीगढ,सुनीता शास्त्री। ट्राईसिटी में एक बार फिर से एमराल्ड मार्शल आटर््स के होनहार खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय मंच अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर जहां ट्राईसिटी का नाम रोशन किया है वहीं दूसरी ओर इन खिलाडिय़ों ने एक रजत पदक व तीन कांस्य पदक लाकर देश नाम भी रोशन किया है। लॉकडाउन और कोविड में भी एमराल्ड मार्शल आर्ट्स और इसके खिलाडिय़ों की भावना को आहत नहीं कर पाये। घर पर होने के बावजूद टीम ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।इस संबंध में जानकारी देते हुए एमराल्ड मार्शल आटर््स फाइव डेन ब्लैक बेल्ट कोच मास्टर शिव राज घर्ती ने बताया कि हाल ही में आईओएफटीसी, यूएसए द्वारा लॉकडाऊन कोविड़-19 पूमसे ऑनलाइन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2020 का आयोजन किया गया था। जिसमें एमराल्ड मार्शल आटर््स के खिलाड़ी तारुषि गौड़, अचिंत्य गुप्ता, विवान गुप्ता, दक्ष पंवार और लक्ष्य धीमान के साथ कोच मास्टर शिव राज घर्ती ने इस ऑनलाइन चैम्पियनशिप में उत्साहपूर्ण हिस्सा लिया। इन खिलाडियों में अचिंत्य गुप्ता ने रजत जबकि तारूषी गौड़, विवान गुप्ता और दक्ष पंवार ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस चैम्पियनशिप में भारत सहित यूके, मलेशिया, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, नेपाल, इथोपिया, श्रीलंक ा, फिलीपिंस व अन्य देशों ने भाग लिया था। इस सरहानीय मेहनत के लिए एमराल्ड मार्शल आटर््स के प्रबंधक खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस महामारी के दौर में भी खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्ण हिस्सा लिया।