चण्डीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, चण्डीगढ़ की तेज तर्रार नेत्री रूबी गुप्ता को महिला मोर्चा के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। सुश्री गुप्ता चंडीगढ़ की कई समाजिक संस्थाओं में सक्रिय हैं व कोरोना महामारी कर्फ्यू लॉकडाउन के दौरान गरीब मजदूर बस्तियों में भोजनसंबंधी मदद पहुंचाने के लिए चर्चित रही। वे वॉइस ऑफ वूमेन, चण्डीगढ़ संस्था में भी सक्रिय हैं व समय-समय पर वह समाजिक एवं प्रशासनिक उपेक्षा के प्रति आवाज उठाती रही है। उन्होंने महासचिव पद की नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संजय टंडन, श्रीमती आशा कुमारी जसवाल व श्रीमती सुनीता धवनका आभार एवं कृतज्ञता प्रगट की और वचन दिया कि उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप वह अपने पद का निर्वाह कर पार्टी को सशक्त एवं महिलाओं को संगठित करने का प्रयास करेंगी।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020