चंडीगढ सुनीता शास्त्री। निसान इंडिया ने टैक्नोलॉजी से लैस और स्टाइलिश नई बी-एसयूवी कन्सेप्ट की हैडलाइट्स तथा ग्राइल की आज पहली झलक जारी की है। बी-एसयूवी कन्सेप्ट को आगामी 16 जुलाई को ग्लोबल हैडक्वाटर्स में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। भारतीय बाज़ार के लिए पेश कॉम्पैक्ट बी-एसयूवी में निसान की खूबियों को समेटा गया है जो जबर्दस्त पोडक्ट्स तथा टैक्नोलॉजी के मेल से लोगों को सशक्त बनाने की भावना के अनुरूप है। निसान की कॉम्पैक्ट बी-एसयूवी को 2020-21 की दूसरी छमाही में लॉन्च करने की योजना है। निसान की ग्लोबल बी-एसयूवी की खूबियों पर आधारित और उन्नत टैक्नोलॉजी से सुसज्जित, नई कॉम्पैक्ट बी-एसयूवी को आने वाले भविष्य की यात्राओं के मद्देनजऱ तैयार किया गया है जिसमें है दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाला स्टाइलिश डिजाइन। निसान की नई बी-एसयूवी में निसान इंटेलीजेंट मोबिलिटी के तहत नवीनतम टैक्नोलॉजी उपलब्ध करायी गई है और साथ ही समाज का हिस्सा बनाने के लिए इसमें कंपनी के दृष्टिकोण को भी शामिल किया गया है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















