Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जिया डायमंड्स की सीएसआर पहल: 200 पीपीई किटें और 1000 से अधिक एन95 मास्क दान किए

0
355

जिया डायमंड्स की सीएसआर पहल कुछ तो करो-ना का समापन
चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। जिया डायमंड्स की करीब तीन माह लंबी एक पहल ‘कुछ तो करो-ना’ का समापन हो गया। इसका उद्देश्य कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं तथा समाज के वंचित वर्ग की मदद करना था।सेक्टर 37-सी स्थित जिया डायमंड्स के संस्थापक एच. सी. गोयल ने कहा, ‘कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत हमने ट्राइसिटी और यहां तक कि सोनीपत के विभिन्न अस्पतालों को 200 पीपीई किट और 1000 एन-95 मास्क दान किए हैं। महामारी से लडऩे वाले डॉक्टरों के लिए मोहाली के सोहाना अस्पताल को सर्वाधिक सुरक्षात्मक उपकरण दिए गए। इसके अलावा, स्वयंसेवकों ने साधनहीन व भूखे लोगों के लिए भोजन वितरित किया। हमने लगभग तीन महीने तक रोजाना 3000 से अधिक लोगों को ताजा बना खाना खिलाया। ‘पिछले तीन महीनों के दौरान, इस स्थानीय ज्वैलरी ब्रांड की ओर से फुटपाथ व सडक़ों पर रहने वालों, भिखारियों, अपाहिजों तथा झुग्गियों और भीड़भाड़ वाली कॉलोनियों में रहने वाले गरीब लोगों को राशन वितरित किया। यहां तक कि कुछ जरूरतमंद लोगों को दवाएं भी मुहैया कराई गयीं। कंपनी की ओर से जीरकपुर में ऐसे प्रवासी मजदूरों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जो अपने-अपने गांवों व कस्बों के लिए पलायन कर रहे थे।उल्लेखनीय है कि जिया डायमंड्स ने लगभग 100 स्वयंसेवकों की एक टीम बनायी थी, जिन्होंने कंपनी के लक्ष्य को पूरा करने में मदद की। स्वयंसेवकों ने अपने संपर्कों का उपयोग करके नेटवर्क को बड़ा किया और जरूरतमंद लोगों से जानकारी लेकर उन तक राशन व दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुएं पहुंचायीं।