चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। कोविड-19 के साथ 23 दिन लंबी लड़ाई के बाद, 24 वर्षीय महिला ने अंतत: वायरस को हरा दिया और गुरुवार शाम ओजस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पंचकुला से उन्हें छुट्टी दे दी गई।महिला को उनके पति के साथ कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 3 जून को सिविल अस्पताल, पंचकुला से ओजस रेफर किया गया था।दोनों कुछ जरूरी घरेलू जिम्मेदारी के लिए अहमदाबाद से कालका आए थे।ओजस में मेडिकल आईसीयू व क्रिटिकल केयर एंड एनेस्थीसिया के प्रमुख डॉ चेतन गोयल ने कहा कि महिला के पति को सांस की तकलीफ के लक्षण व डायरिया था।उपचार के 12 दिनों के बाद उनकी रिपोर्ट नकारात्मक आई और उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन महिला, जो ज्यादातर समय एसिम्प्टोमैटिक थी, की रिपोर्ट चार बार नेगॅटिव आई , डॉ चेतन ने बताया।लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई को सकारात्मक सोच व हिम्मत के साथ जारी रखा। अंतता 25 जून को उनकी पांचवी रिपोर्ट नेगॅटिव आई।डिस्चार्ज के मौके पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा दोनों को गुलदस्ता भेंट किया गया । दोनों ने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद किया ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















