Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर चंडीगढ़ युवां कांग्रेस ने किया अर्धनग्न हो विरोध प्रदर्शन दो दर्जन युवा नेता गिरफ्तार

0
311

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए तेल के दामों को लेकर चंडीगढ़ युवां कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी मुकेश कुमार व अध्यक्ष लव कुमार के नेतृत्व में सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन से आक्रोश मार्च शुरू करा और वाहनो को खीचकर प्रदर्शन करते हुए बीजेपी भवन की ओर कुंज किया जहाँ पुलिस ने उन्हें तीखी झड़प के साथ सेक्टर 35 लाइट पॉइंट पर गिरफ्तार कर लिया।इस मौके पर प्रभारी शीशपाल खैरवाल ने युवाओ को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि मोदी सरकार आर्थिक नीति स्पष्ट न होने के कारण मंहगाई से जो राहत जनता को मिलनी चाहिये थी वह नहीं मिल पा रही है। जनता को मिलने वाले लाभ से मोदी सरकार टैक्स के नाम पर अपनी तिजोरी भर रही हैं।उप-प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लोगों की ख़ुशियां छीन ली हैं। भाजपा सरकार ने सस्ता राशन, कम कीमत पर तेल और गरीब आदमी को अच्छे दिन लाने का वादा कर हिदुस्तान के लोगों से वोट बटोरे थे मगर ये सभी वादे झूठे निकले। भाजपा के नेताओं ने चुनाव के पहले अच्छे दिनों को लाने का लोगो से बादा किया था लेकिन अब तो लोग एक एक दिन मुश्किल से काट रहे हैं। कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति और श्रमिक व कामकाजी वर्ग सभी सरकार की गलत नीतियों से परेशान है।अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि मोदी की इस झूठी सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की ओर से आने वाले समय में भी प्रदर्शन जारी रहेंगे इस मौके पर महासचिव आशीष गजनवी अभिषेक शर्मा,सचिव रवि पराशर,दीपक लुबाना, साहिल दुबे,सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर विनायक बंगिया, अधिवक्ता नूतन, बलकार सिंह विक्टर, सुनील यादव, जिला-1 उप प्रधान धीरज गुप्ता, नरिंदर गांधी, जिला-2 उप प्रधान उमेश कुमार, सचिव सुखदेव सिंह, शानू खान, जीशान खान,डेनिश अली,आसिफ अली,सुखदेव भूरिया, सनी,कैलाश,अजय,राहुल अहमद आदि युवा नेता मौजूद रहे।