
जीरकपुर | जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित दशमेश खालसा काॅलेज में स्टूडेंट्स के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने इंटर जनरनेशल बोर्डिंग विषय पर बात रखी। इसमें मुख्य वक्ता डाॅ. हंसलाल, प्रिंसिपल डाॅ. करमबीर सिंह ने अपनी बात रखी। समाज में बुजुर्गों को अाने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की गई। इसमें यह बात बताई गई कि आज के भागदौड़ के समय में नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के पास बैठने का समय ही नहीं है। इस कारण ज्यादातर बुजुर्ग बीमारियाें का शिकार हो रहे हैं। कहा कि उनके साथ बैठें, बात करें, उनसे सीखें इससे अापके जीवन की कई कठिनाईयांं समाप्त हो जाएंगी। समाज को अच्छे रास्ते पर ले जाने के लिए परिवार के सदस्यों को बुजुर्गों के पास बैठना चाहिए।



















