
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता योगराज ने बताया कि 66केवी गोविंदपुरी सब स्टेशन से चलने वाले 11 केवी स्वास्तिका-अर्बन, 11 केवी प्रोफेसर कॉलोनी अर्बन की विद्युत सप्लाई सात मार्च सुबह 10 से एक बजे तक बंद रहेगी। 66 केवी सब स्टेशन पेपर मिल से चलने वाले 11 केवी छोटी लाइन अर्बन, 11 केवी फव्वारा चौक अर्बन, 11 केवी सरनी चौक अर्बन, 11 केवी रादौर रोड अर्बन, 11 केवी एसटीपी अर्बन, 11 केवी पेपर मिल इंडस्ट्रीज, 11 केवी स्टार्च मिल इंडस्ट्रीज, 11 केवी ओरिएंटल इंडस्ट्रीज और इंडस्ट्री एस्टेट इंडस्ट्रीज की विद्युत सप्लाई सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह 66 केवी सब स्टेशन चंादपुर से चलने वाले 11 केवी चांदपुर अर्बन, 11 केवी स्वास्तिका अर्बन, 11 केवी जिंदल अर्बन, 11 केवी राधाकृष्ण इंडस्ट्रीज, 11 केवी मोदीमिल इंडस्ट्रीज, 11 केवी पॉलीप्लास्टिक इंडस्ट्रीज, 11 केवी त्रिवेणी इंडस्ट्रीज, 11 केवी जमुना अॉटो इंडस्ट्रीज और 11 केवी इंडस्ट्रियल एरिया इंडस्ट्रीज की विद्युत सप्लाई भी सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक मरम्मत की वजह से बंद रहेगी।



















