
Yamunanagar News – यमुनानगर | मॉडल टाउन में आर्य समाज की ओर से स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म एवं बोध महोत्सव रविवार को मनाया गया।…
Feb 24, 2020, 08:51 AM IST
यमुनानगर | मॉडल टाउन में आर्य समाज की ओर से स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म एवं बोध महोत्सव रविवार को मनाया गया। आचार्य वीरेंद्र ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए और वेदों का प्रचार के लिए स्वामी दयानंद ने अपने जीवन तक की आहुति दे डाली। उपेंद्र आर्य ने भजनों द्वारा समा बांध दिया। मॉडल टाउन के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका द्वारा स्वामी के जीवन का अभिनय किया। स्वयं बोध प्राप्त करके संसार को आत्म-बोध से रूबरू कराया। डॉ. कमला वर्मा, सुदेश, साधना अग्रवाल, सरोज पाहुजा, जितेंद्र, रवि अग्रवाल, सुमित गुप्ता, विभोर पाहुजा, राजीव अजमानी और सरोज बाला उपस्थित रहे। मॉडल टाउन का सारा वातावरण ओम की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}



















