चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन (डीएससीई), सेक्टर 36 बी, चंडीगढ़ के कॉलेज परिसर में स्किल इन टीचिंग और ऑन द स्पॉट टीचिंग एड प्रीपेरेशन के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोराहा कॉलेज ऑफ एजूकेशन, दोराहा, लुधियाना के प्रिंसीपल, डॉ. संदीप साहनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और पर्यवेक्षक थे।प्रतियोगिताओं में पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध 17 कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों का उनके शिक्षण कौशल और अंग्रेजी, हिंदी (संस्कृत सहित), पंजाबी, संगीत तथा ललित कला विषयों के लिए मौके पर ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षण एड्स तैयार करने की दृष्टि से मूल्यांकन किया गया। कॉलेज की एनएसएस अधिकारी एवं आयोजन की मेजबान, डॉ. हरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि सहित प्रतिभागियों और संकाय सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।डॉ. संदीप साहनी ने एक अच्छे और प्रभावी शिक्षक की विशिष्ट विशेषताओं के बारे में बताया और शिक्षकों द्वारा छात्रों के जीवन को सही आकार दिये जाने पर जोर दिया। छात्रों ने सीखने-सिखाने में काम आने वाली सहायक सामग्री, जैसे चार्ट, वर्किंग मॉडल, पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन आदि की मदद से शिक्षण कौशल की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कियाप्रतिभागियों ने प्रतियोगिता जीतने के लिए वर्किंग मॉडल और अन्य शिक्षण सहायक सामग्री तैयार करके दिखायी। बैस्ट स्किल्ड टीचर्स और बैस्ट टीचिंग एड्स का चयन करने के बाद डॉ. संदीप साहनी ने विजेताओं को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। डीएससीई की प्रिंसीपल डॉ (श्रीमती) एग्निस ढिल्लों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक टीम, प्रतिभागियों व संकाय सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















