चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।भारतीय मजदूर संघ और अन्य यू टी एम्प्लाइज संस्थाओं द्वारा आज पी जी आई के भार्गव सभागार में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने विशेष रूप से भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत में विशेष अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने आज के समारोह के आयोजन के प्रति बताते हुए कहा कि जिसप्रकार से भारतीय जनता पार्टी चंडीगढके पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ के कर्मियों की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया और उनका हल भी करवाया उसके लिए सभी कर्मी भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद करते हैं।आज तक जो काम पिछली सरकारों के समय के अटके हुए थे आज वो धरातल पर भाजपा के प्रयासो से यू टी कर्मियों के हितों में हल हो रहे हैं । यह चंडीगढ़भाजपा के नेताओं की सूझबूझ का ही परिणाम है कि केंद्र सरकार यूटी कर्मियों के हितों के लिए विभिन्न योजनाओं जैसे की कर्मियों के अपने मकानों के मामले को भी हल करवाया ।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संजय टंडन ने विभिन्न संस्थाओं के उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही सभी के हितों की बात की है ।इसीक्रम को आगे बढाते हुए जब जब भी चंडीगढ़ कर्मियों की संस्थायों ने जो अपनी समस्याएं बतायी, भारतीय जनता पार्टी ने उनके हितों के लिए केंद्र सरकार के हर विभाग में खुद जाकर उनको हल करवाने के भरसक प्रयास किये और समय समय पर विभागीय लोगों के साथ तालमेल बनाते हुए फाइलों को आगे पहुंचाते रहे 7 जिसके फलस्वरूप कर्मचारियों की कई समस्याओं को हल करवाने में कामयाब हुए । उक्त दोनों नेताओं नेआश्वासन दिया कि निकट भविष्य में जब जब भी यूटी कर्मचारियों की समस्याओं को हल करवाने की बात उठेगी तब समूची चंडीगढ़ भाजपा कर्मियों की समस्याओं को हल करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















