Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हिन्दुत्व के प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति सगठन चंडीगढ़ ईकाई की बैठक आयोजित

0
331

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति सगठन चंडीगढ़ ईकाई द्वारा चंडीगढ़ कार्यकारणी की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पुनिया एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज द्वारा चंडीगढ़ प्रेस क्लब में किया गया। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ की इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति सगठन के राष्ट्रीय संयोजक माननीय संजय अरोड़ा, संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता शर्मा अरोड़ा एवं संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय प्रवीण जैन ने की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पुनिया ने बताया कि आज हुई बैठक में देश में हिन्दुत्व के प्रचार और प्रसार के बारे में मंत्रणा एवं जोर दिया गया ।बैठक के दौरान हिंदुत्व के प्रचार एवं प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रही राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ईकाई के कार्यो की सराहना की गई और भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्य करने को प्रोत्साहित किया।इस बैठक में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिमला धवन ,उपाध्यक्ष:रूचि कपूर, पूनम वर्मा,सिद्धार्थ, प्रीती जैन,महामंत्री परमजीत कौर,सचिव:गीता नायक,कुसुम नायक,लेख राज ,तिलक राजआदि संगठन के सम्मानित सदस्यों ने बैठक में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।