चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। एईसीसी ग्लोबल की ओर से आज 08 फरवरी 2020 को चंडीगढ़ मे ग्लोबल एजुकेशन फेयर-2020 आयोजित किया गया। इस एजुकेशन फेयर में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यू के, और यू एस ए के शीर्ष सरकारी कॉलेज और विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक स्टूडेंट्स में इन कन्ट्रीज में मिलने वाली शिक्षा और स्टूडेंट्स को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की।इस ग्लोबल एजुकेशन फेयर-2020 के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए एईसीसी ग्लोबल-पंजाब की बिजनेस हेड, कंचन अरोड़ा ने बताया कि ए ई सी सी ग्लोबल द्वारा देश भर में 01 फरबरी से 17 फरबरी तक एजुकेशन फेयर आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में आज 08 फरवरी 2020 को चंडीगढ़ढ़सेक्टर 35 स्थित जे डब्लयू मैरियट होटल में भी एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया है। इस एजुकेशन फेयर की विशेषता ये है कि इसमें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यू के और यू एस ए के शीर्ष सरकारी कॉलेज और विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कंचन अरोड़ा के अनुसार स्टूडेंट्सा और और अभिभावकों ने इन सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से मिल कर सम्बंधित कंट्री और उस कंट्री में मिल रही उच्च शिक्षा सहित उस पर आने वाले खर्च, उच्च शिक्षा उपरान्त परमानेंट रेजीडेसी की भी कम्पलीट जानकारी हासिल प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इस दौरान शैक्षणिक और कार्य अनुभव प्राप्त दस्तावेजों वाले छात्रों के लिए स्पॉट मूल्यांकन की सुविधा भी इस अवसर पर उपलब्ध रही। उनके अनुसार इस दौरान स्टूडेंट्स से कोई आवेदन शुल्क और न ही कोई प्रोसेसिंग शुल्क लिया गया। एईसीसी प्रमाणित सलाहकारों द्वारा इस पूर्ण प्रक्रिया की देखभाल की गयी। कनाडा और यू एस ए में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए स्टूडेंट्स में ज्यादा उत्साह देखने को मिला।
Home
Citizen Awareness Group एईसीसी ग्लोबल एजुकेशन फेयर में- स्टूडेंट्स और अभिभावकों ने हायर स्टडी के...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















