Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सहायता चैरिटेबल वैलफेयर सोसाइटी ने कैंसर सर्वाइवर्स डे व इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे पर बच्चों ने तारे ज़मीन पर और महिलाओं के कलर्स ऑफ़ लाइफ कार्यक्रम प्रेरणादायक रहे

0
358

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। सहायता चैरिटेबल वैलफेयर सोसाइटी ने पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज, सेक्टर 42 के सभागार में कैंसर सर्वाइवर्स डे और इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे का आयोजन किया। पटियाला के राजा मलविंदर सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की और श्रीमती गायत्री एम एम सिंह सम्मानित अतिथि थीं। पीजीआई और जीएमसीएच सेक्टर 32 के डॉक्टरों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने सहायता चैरिटेबल वैलफेयर सोसाइटी को करुणा व देखभाल से भरे 23 साल पूरे होने पर बधाई दी और कैंसर पीडि़त परिवारों को अत्यधिक रूप से आवश्यक मदद प्रदान करने के लिए सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान की रस्म के साथ हुई।कैंसर को हरा चुके बच्चों व युवाओं द्वारा प्रस्तुत तारे ज़मीन पर और सहायता सर्वाइवर्स द्वारा प्रस्तुत कलर्स ऑफ़ लाइफ कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। बीमारी का बहादुरी से मुकाबला करने और बाकी लोगों को प्रेरणा देने के लिए बबीता को जीवन शक्ति पुरस्कार तथा प्रणव अग्रवाल को ‘बाल जीवन शक्ति पुरस्कार दिया गया। प्रणव अग्रवाल ने अपने भाषण में लोगों को कैंसर के प्रति सकारात्मक रुख रखने और चुनौतियों के बावजूद मन की खुशियों के साथ बीमारी से लडऩे के लिए प्रेरित किया।डॉ. मिन्नी अरोड़ा ने समय रहते बीमारी का पता लगाने और उचित जीवन शैली अपना कर कैंसर का मुकाबला करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, ताकि इस बीमारी को दूर रखा जा सके।सहायता की संस्थापक अध्यक्ष, नीलू तुल्ली को श्रद्धांजलि भी दी गयी।शाम का विषय था – देखभाल, करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कैंसर रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के 23 साल।सहायता चैरिटेबल वैलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष रेणु सहगल ने कहा, हम सरकार से आह्वान करते हैं कि रोग की रोकथाम, शीघ्र पता लगाने और किफायती उपचार आधारित कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम को तीव्रता से लागू करे और सभी डॉक्टरों, गैर सरकारी संगठनों व अनुसंधानकर्ताओं से अपील करते हैं कि सब मिलकर एक कैंसर मुक्त दुनिया का निर्माण करें। अंत में सभी उपस्थित जनों ने हम होंगे कामयाब गाकर शपथ ली।