चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री।देव समाज कॉलेज फॉर वीमेन, सेक्टर 45-बी, चंडीगढ़ में टशन-ए-बसंत का आयोजन करके बसंत पंचमी की उत्सव भावना को मनाया गया। परिसर में सभी लोग बसंत उत्सव के अनुरूप कपड़े पहने दिखे। त्यौहार की भावना को मनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जैसे कि मेहंदी, झूले की सजावट, सोलो और समूह नृत्य, फोटो बूथ निर्माण प्रतियोगिता और मिस बसंत प्रतियोगिता। छात्राओं ने सब गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया और वे मौजूदा मौसम के मिजाज के अनुसार पारंपरिक रंगों के वस्त्रों में दिखायी दे रही थीं।मुख्य अतिथि श्रीमान निर्मल सिंह जी ढिल्लों, सचिव, देव समाज, का स्वागत प्रिंसीपल डॉ. मीना चोपड़ा द्वारा किया गया। श्रीमान जी ने प्रकृति कवि, विलियम वर्ड्सवर्थ के हवाले से अपनी बात कही, क्योंकि वर्ड्सवर्थ ने अपनी कविताओं के जरिए हमारे जीवन में बसंत के महत्व को दर्शाया है। इस अवसर पर देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन की प्रिंसीपल डॉ. एग्निस ढिल्लों सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। डॉ. ढिल्लों ने एक पुरानी परंपरा का उत्सव मनाने और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज को बधाई दी।बीए तृतीय वर्ष की ज्योति को मिस बसंत टाइटल मिला, जबकि दिव्या एवं स्नेह को रनरअप घोषित किया गया। बीए तृतीय वर्ष की कशिश को सोलो डांस, बीएससी तृतीय वर्ष की अंबिका को मेहंदी, बीए प्रथम वर्ष की कोमल, अनुषा और मेघा को झूले की सजावट में विजेता रहीं, जबकि जशन और कनिका ने फोटो बूथ क्रिएशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेताओं की सराहना की गयी।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020


















