Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, न्यूजीलैंड से चार मैच खेलेगी

0
382

  • भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 25, 27, 29 जनवरी और 5 फरवरी को भिड़ेगी
  • टीम के कुछ मैच में 16 और कुछ मुकाबलों में 18 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है

Dainik Bhaskar

Jan 15, 2020, 08:30 AM IST

खेल डेस्क. हॉकी इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय महिला टीम घोषित की। टीम को दौरे पर न्यूजीलैंड से चार जबकि ब्रिटेन से एक मैच खेलना है। कोच ने कहा कि हम दौरे के लिए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा कराना चाहते हैं। हम कुछ मैच में 16 और कुछ मैच में 18 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। ओलिंपिक में इनमें से ही 16 खिलाड़ियों को मौका दिया जाना है।

भारतीय टीम ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। टीम न्यूजीलैंड से 25, 27, 29 जनवरी और 5 फरवरी को भिड़ेगी। इसके अलावा टीम 4 फरवरी को ब्रिटेन से खेलेगी।

भारतीय टीम: रानी रामपाल (कप्तान), सविता, रजनी, दीप ग्रेस, गुरजीत कौर, रीना, सलिमा, सुशीला, निशा, नमिता, उदिता, मोनिका, लिलिमा, नेहा, सोनिका, शर्मिला, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, वंदना, नवजोत कौर।