Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

एनजीओ संस्थाओं ने 300 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

0
389

Ferozepur News – 11 जनवरी से 18 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसएसपी फिरोजपुर के दिशा निर्देशों के तहत एसपी दफ्तर ट्रैफिक…

Jan 13, 2020, 08:06 AM IST

11 जनवरी से 18 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसएसपी फिरोजपुर के दिशा निर्देशों के तहत एसपी दफ्तर ट्रैफिक सेल फिरोजपुर के आदेशों के तहत एनजीओ संस्थाओं के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस जीरा के इंचार्ज बलौर सिंह के नेतृत्व में सड़क हादसों से बचने के लिए करीब 300 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। जिनमें ट्रक, कार, जीप, ट्राले, ट्रैक्टर, ट्राली व दोपहिया वाहनों पर स्थानीय मेन चौक पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस मौके एनजीओ के प्रधान लेक्चरार नरेंद्र सिंह, सहारा क्लब के प्रधान नछत्तर सिंह ने लोगों को हेलमेट का प्रयोग करने, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, नशा ना करके गाड़ी चलाने तथा दोपहिया वाहनों की आगे और पीछे की लाइटों को ठीक करवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसआई अजमेर सिंह ने कहा कि कोहरे के कारण तथा रात्रि के समय में सबसे अधिक सड़क होते हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए वाहनों के आगे और पीछे रेडियम के रिफ्लेक्टर लगाए जाते हैं । इस मौके हेड कांस्टेबल सुखजिंदर सिंह के अलावा एनजीओ संस्थाओं से हरजीत सिंह वधवा, बलबीर सिंह, सोनू गुजराल, मास्टर हरभजन सिंह, सतनाम सिंह, हरवंत सिंह वधवा, जसवंत सिंह खालसा, जुगल किशोर आदि उपस्थित थे।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}