Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

होशियारपुर में 16 साल बाद -0.10 डिग्री, पंजाब में धुंध से हुए हादसो में 12 की मौत

0
324

  • पंजाब ने ठंड में सीजन का पहला शून्य बनाया

Dainik Bhaskar

Dec 31, 2019, 04:31 AM IST

चंडीगढ़. सोमवार को पंजाब ने ठंड में सीजन का पहला शून्य बनाया। होशियारपुर में ठंडी हवाओं व कोहरे के बीच पारा रिकॉर्ड -0.1 डिग्री तक गिर गया। फरीदकोट जिले में भी न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले दिसंबर 2015 में पारा 8 डिग्री रहा था।

सोमवार को वह रिकॉर्ड भी टूट गया। यहां अधिकतम तापमान 7़.5 डिग्री रहा। बर्फीली हवाओं की मार व धुंध के कारण हुए हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। ठंड के कारण जालंधर, लुधियाना में दो-दो व मोगा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि फिरोजपुर, लुधियाना व ममदोट में धुंध के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 7 व्यक्तियों की मौत हुई है।

चंडीगढ़; 3.50 रहा न्यूनतम पारा
चंडीगढ़ में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को धूप निकलने से दिन में कुछ राहत मिली लेकिन रातें बहुत ठंडी हैं। न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री रहा। 

हरियाणा; रोहतक 1.20 के साथ सबसे ठंडा
हरियाणा में भी जबरदस्त शीतलहर जारी है। रोहतक 1.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। प्रदेश में अधिकतम पारा 14 डिग्री कम होकर डिग्री रह गया है। कई जिलों में सुबह हलकी धूप निकलने के बाद दोबारा कोहरा गिरने से पूरा सूबे में ठिठुरन बढ़ गई है।