Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

क्रिसमिस ,मालवीय और वाजपेई की जयंती पर जरूरतमंद बच्चों को उपहार में शिक्षा के लिए राशि भेंट की

0
310

चंडीगढ, सुनीता शास्त्री। जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण सेवा सोसायटी चण्डीगढ़ढ़की तरफ से क्रिसमस उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सोसायटी के सेक्टर 47-डी स्थित मुख्यालय में जरूरतमंद बच्चों को उपहार के रूप में शिक्षा के लिए राशि भेंट की। आज ही भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंतियों पर उन्हें भी नमन किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष वायु सेना के पूर्व फ्लाईट इंजीनियर प्रभुनाथ शाही ने उनकी जीवनी पर रोशनी डालते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया व उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संस्था की महासचिव श्रीमती रीमा प्रभु ने बताया कि आज महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं शैक्षणिक उत्थान से जुड़े समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए मेधावी छात्र छात्राओं को आर्थिक सहयोग के साथ मनोबल बढ़ाया और उनहोंने उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में संस्था के अध्यक्ष शाही ने वाजपेई जी की कविता हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा के पाठन साथ देश की समस्त जनता को मानवता और एकता के प्रति अवगत कराया। प्रभुनाथ शाही ने समस्त नागरिकों को क्रिसमस सहित नववर्ष की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।