चंडीगढ,सुनीता शास्त्री। प्रोडक्ट लाइन अप और एक्सपीरियंस के जरिये यामाहा के अनूठेपन को नई ऊंचाई देने वाले ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ के उत्साह को जारी रखते हुए इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने आज नए बीएस-6 इंजन वाले एमटी-15 (155 सीसी) को लॉन्च करने का एलान किया। एमटी-15 को बेहतरीन कंट्रोल पोश्चर और सिंगल चैनल एबीएस के साथ टॉर्क और एजिलिटी के संतुलन के लिए जाना जाता है। इस दौरान भारत में पहली बार आइस स्नद्यह्वश कलर भी लॉन्च किया गया है, जिसे अपने खास आकर्षण के चलते कई देशों से तारीफ मिली है। नए बीएस-6 एमटी-15 में अब रियर रेडियल टायर भी दिया गया है। इसके एडवांस्ड डिजाइन में मिनिमल लुक, डायनामिक हेडलाइट, शॉर्ट टेल और ओवरऑल फिनिश के साथ डज् की शानदार स्टाइल दी गई है।नए एमटी-15 में वीवीए इंजन है, जो मॉडल स्पेसिफिक ईसीयू के साथ एजाइल एक्सलेरेशन देता है, कस्बों में स्नैपी राइडिंग के लिए सेकेंडरी रिडक्शन गियर रेश्यो को बेहतर किया गया है, स्ट्रेस फ्री गियर शिफ्ट के लिए एएंडएस क्लच दिया गया है, शानदार सीटिंग और राइडिंग पॉजीशन दी गई, सिंगल चैनल एबीएस के साथ 282 एमएम फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिससे इसकी स्टॉपिंग पावर बेहतरीन हो जाती है। टॉर्क और एजिलिटी वाले एडवांस्ड डिजाइन को डायनामिक फ्रंट फेस स्टाइलिंग हेडलाइट, वर्टिकल टेल लाइट के साथ शॉर्ट टेल और डज् के अनूठेपन को दर्शाने वाले ग्राफिक और फिनिश के जरिये और निखारा गया है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















