चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।फैशन आईवियर ब्रांड बाजार की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, जापान की ओनडेज ने चंडीगढ़ के एलांते मॉल में अपना पहला स्टोर खोला है। भारत में जापानी कंपनी का यह पांचवां स्टोर है। ट्रेंडी स्टोर का उद्घाटन पंजाबी फिल्म अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने किया, जिन्होंने बिग बॉस रियलिटी शो में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। इस अवसर पर हिमांशी खुराना ने कहा कि स्टायलिश पंजाबियों के लिए खास जापानी आईवियर स्टोर खास है। कंपनी के वाइस पे्रसीडेंट (इंडिया ऑपरेशंस) संजय मल्होत्रा, ओनडेज इंडिया की डायरेक्टर सुश्री प्रियंका गुप्ता और ओनडेज इंडिया के कंट्री मैनेजर श्री युया तबाता भी मौजूद थे, जिनकी रणनीति ने कंपनी को यहां तक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रियंका का परिवार आधी सदी से भी अधिक समय से ऑप्टिकल उद्योग में है। वर्तमान में वह आईवियर बिजनेस में तीसरी पीढ़ी की संचालक हैं। संजय मल्होत्रा, वीपी (इंडिया ऑप्स), ओनडेज ने कहा, मुंबई और दिल्ली से भी पहले अब चंडीगढ़ के लोगों को उत्कृष्ट, सबसे उन्नत और शानदार दिखने वाले आईवियर मिलेंगे। ओनडेज भारत में पहली बार 20 मिनट में डिलीवरी के कांसेप्ट के साथ आपके सामने ही चश्मा तैयार करके देगा। एक जापानी कंपनी होने के नाते, गुणवत्ता और प्रौद्योगिकी इसकी प्रमुख ताकत है। भारत में आंखों की जांच की सबसे अच्छी और नवीनतम मशीनें यहां लगायी गयी हैं। इसलिए अब आप आसानी से आंखों के परीक्षण के लिए स्क्रीन और चार्ट को अलविदा कह सकते हैं, क्योंकि इसमें सब कुछ नयी तकनीक से हो जाता है। 1500 से अधिक तरह के फ्रेमों के साथ, ओनडेज के स्टोर में सबसे बड़ा भंडार मौजूद है। ओनडेज इंडिया की डायरेक्टर प्रियंका गुप्ता ने कहा, फ्रेम और लेंस जापान से जांच करके लाये गये हैं और ये बाजार में चल रहे नवीनतम रुझानों के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। कंपनी की प्राइसिंग पॉलिसी बहुत सरल है। यहां आपको फ्रेम और लेंस की अलग-अलग कीमत नहीं देनी होगी, बस एक ही कीमत होगी।ओनडेज इंडिया के कंट्री मैनेजर, युया तबाता ने कहा, यह देखते हुए कि लोग लेंस के बारे में किसी नतीजे पर पहुंचने में बहुत समय बर्बाद करते हैं और फिर भी अपनी पसंद का लेंस नहीं ले पाते हैं, ओनडेज में यह काम हमारे एक्सपर्ट करेंगे। वे बताएंगे कि आपके चेहरे पर कौन सा फ्रेम और लेंस सूट करेगा। एलांते मॉल में खुला यह स्टोर भारत में पांचवां है, दुनिया भर के 12 देशों में हमारे कुल 350 स्टोर हैं। भारत के लिए ओनडेज की बड़ी योजनाएं हैं, क्योंकि हम भारत को ब्रांड के अंतर्राष्ट्रीय विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बाजार मानते हैं। अपनी जापानी गुणवत्ता के बावजूद चश्मों की प्राइस रेंज सस्ती है। कंपनी के अपने खुद के 15 इनहाउस ब्रांड हैं, जिन पर एक समान प्राइस पॉलिसी लागू है। चश्मों की कीमत रु. 2,990 से शुरू होती है, जिसमें लेंस के साथ एक साल की वारंटी भी दी जाती है। दूसरी जोड़ी खरीदने पर स्टोर 25 प्रतिशत की छूट भी प्रदान करता है। प्रियंका गुप्ता कहती हैं, ग्राहकों के प्रति ईमानदारी और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा हमारी पहचान है, जिससे यह मुकम्मल होता है कि ग्राहक हमारे स्टोर से खुश होकर निकलें। ओनडेज की खासियत यह है कि यह ग्राहकों को अपने विशाल स्टोर में सब कुछ खुद देखने और चुनने की सुविधा प्रदान करता है और ग्राहकों को लेंस खरीदने से पहले मुफ्त में आंखों की सटीक जांच कराने का अवसर भी दिया जाता है। एक बार जब फ्रेम और सही पॉवर के लेंस का चुनाव कर लिया जाता है, फिर मात्र 20 मिनट में चश्मा तैयार करके दे दिया जाता है। अन्य कंपनियों के चश्मों में लेंस भी फिट करके दिये जाते हैं। कुल मिलाकर, ओनडेज एक सुंदर स्टोर है, जहां 20 मिनट में डिलीवरी, जापानी गुणवत्ता और प्रौद्योगिकी, सरल और सस्ती कीमत के साथ विशाल रेंज है।






















