Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

डीएसपी राजविंदर सिंह द्वारा शहर के पार्षदों तथा गणमान्य के साथ मीटिंग

0
354

Ferozepur News – जीरा|राजविंदर सिंह डीएसपी जीरा तथा गुरमेल सिंह थाना प्रभारी सिटी जीरा द्वारा डीएसपी दफ्तर जीरा में शहर के समूह…

Dec 20, 2019, 08:56 AM IST

जीरा|राजविंदर सिंह डीएसपी जीरा तथा गुरमेल सिंह थाना प्रभारी सिटी जीरा द्वारा डीएसपी दफ्तर जीरा में शहर के समूह पार्षदों तथा तथा अलग-अलग यूनियन के पदाधिकारियों की एक मीटिंग की गई। मीटिंग के दौरान डीएसपी जीरा राजविंदर सिंह ने समूह पार्षदों तथा अन्य यूनियन नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जिसके आस पड़ोस में कोई बाहर से किराए पर रहने के लिए व्यक्ति आया हो उस संबंधी पुलिस को जानकारी जरूर दी जाए। इसके अतिरिक्त शहर निवासियों द्वारा जो भी मुलाजिम या कोई किराएदार रखे जाते हैं उनकी जानकारी भी आईडी प्रूफ पुलिस को जरूर दी जाए ताजो कोई समाज विरोधी तत्व की वारदात को अंजाम दे सके। डीएसपी जीरा ने शहर के दुकानदारों को अपील की कि वह शहर में बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए अपना समान दुकानों से बाहर रखते समय जगह का संकोच से प्रयोग करें ताकि ट्रैफिक सुचारू ढंग से चलता रहे। इस मीटिंग में हरीश तांगड़ा उप प्रधान नगर कौंसिल जीरा, हरीश जैन प्रधान ट्रक यूनियन जीरा, प्यारा सिंह ढिल्लों पूर्व प्रधान नगर कौंसिल जीरा, धर्मपाल चुघ पूर्व प्रधान नगर कौंसिल जीरा, राजेश ढंड पूर्व उप प्रधान नगर कौंसिल जीरा, हाकम सिंह अरोड़ा प्रधान अरोड़ा महासभा जीरा, अश्वनी सेठी, वेद प्रकाश कक्कड़, गुरप्रीत सिंह जज, बलबीर सिंह पार्षद, जगदीश लाल, स्वर्ण सिंह पार्षद आदि शहर के गणमान्य उपस्थित थे।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}