Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दूसरे दिन बांग्लादेश का दूसरी पारी में स्कोर 152/6, भारत को 89 रन की बढ़त

0
422

  • भारत की पहली पारी 347/9 के स्कोर पर घोषित; बांग्लादेश टीम पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट
  • विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 27वां शतक लगाया, डे-नाइट मैच में ऐसा करने वाले दुनिया के 16वें बल्लेबाज
  • अजिंक्य रहाणे 51, चेतेश्वर पुजारा 55, मयंक अग्रवाल 14 और रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट हुए
  • बांग्लादेश के अल अमीन और इबादत हुसैन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अबु जायेद को दो सफलता मिली

Dainik Bhaskar

Nov 23, 2019, 09:31 PM IST

खेल डेस्क. बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन शनिवार को बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम 59 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रन पर घोषित कर दी। भारत को 89 की बढ़त मिली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 136 रन की पारी खेलते हुए टेस्ट करियर का 27वां और डे-नाइट मैच में पहला शतक लगाया।

भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 4 विकेट लिए। उन्होंने शादमान इस्लाम (0), इमरुल कायेस (5), मोमिनुल हक (0) और मेहदी हसन (15) को आउट किया। पैर की मांसपेसियों में खिंचाव के कारण बांग्लादेश के महमूदुल्ला 39 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से अल अमीन हुसैन और इबादत हुसैन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अबु जायेद को दो सफलता मिली। इससे पहले पांच बार के वर्ल्ड चेस चैम्पियन विश्वनाथ आनंद और मौजूदा चैम्पियन मैग्नस कार्लसन ने दूसरे दिन घंटी बजाकर मैच शुरू किया।

डे-नाइट टेस्ट में कोहली का पहला शतक

कोहली पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट में शतक लगाने वाले विश्व के 16वें और बतौर कप्तान 5वें बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के अजहर अली ने डे-नाइट टेस्ट इतिहास का पहला शतक लगाया था। उन्होंने अक्टूबर 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 302 रन की नाबाद पारी खेली थी। पिंक बॉल टेस्ट में सिर्फ पाकिस्तान के असद शफीक ने दो शतक लगाए हैं।

रहाणे 22वां और पुजारा 24वां अर्धशतक लगाकर आउट
भारत की पहली पारी में विराट कोहली 136 रन बनाकर इबादत हुसैन की गेंद पर तैजुल इस्लाम के हाथों कैच आउट हुए। अजिंक्य रहाणे (51) अपने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाकर आउट हुए। तैजुल इस्लाम की गेंद पर उनका कैच इबादत हुसैन ने लिया। रहाणे-कोहली ने चौथे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की थी।

भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा 55 रन बनाकर इबादत हुसैन की गेंद पर शादमान इस्लाम के हाथों कैच आउट हुए। मयंक अग्रवाल को 14 रन पर अल अमीन ने अपनी गेंद पर मेहदी हसन के हाथों कैच आउट कराया। रोहित को 21 रन पर इबादत हुसैन ने एलबीडब्ल्यू किया। इससे पहले बांग्लादेश की टीम शुक्रवार को पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। इशांत शर्मा ने करियर में 10वीं बार 5 विकेट लिए।

इशांत 5 विकेट लेने वाले 13वें गेंदबाज
इशांत डे-नाइट टेस्ट में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले 13वें गेंदबाज हैं। पाकिस्तान के यासिर शाह और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ड ने 2-2 बार यह कारनामा किया है। इनके अलावा एक मैच में 10 विकेट लेने वाले भी दो ही गेंदबाज हैं। यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के पेट कमिंस और वेस्टइंडीज के देवेंद्र बिशू ने हासिल की है।

चोटिल लिटन और नईम की हालत ठीक
टेस्ट के पहले दिन हेलमेट पर गेंद लगने की वजह से चोटिल बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास और नईम हसन की हालत ठीक है। वुडलैंड अस्पताल के सीईओ रुपाली बसु ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को सिर में गहरी चोट नहीं लगी है। हालांकि दास ने सिरदर्द की शिकायत की थी। जांच के बाद कोई स्कल इंजरी (सिर की चोट) नहीं नजर आई। दोनों को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।

मैच के पहले दिन मोहम्मद शमी की बाउंसर लगने से लिटन और नईम चोटिल हुए थे। लिटन रिटायर्ड हर्ट हुए थे, जबकि नईम इशांत की गेंद पर आउट होने के बाद मैदान पर नहीं लौटे थे। लिटन की जगह मेहदी हसन और नईम के स्थान पर तैजुल इस्लाम को कॉन्सेशन सब्सिट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया। मिराज ने दास की जगह बल्लेबाजी की, जबकि तैजुल फील्डिंग के दौरान टीम में आए हैं और गेंदबाजी कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड : बांग्लादेश दूसरी पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
शादमान इस्लाम एलबीडब्ल्यू बो. शर्मा 0 5 0 0
इमरुल कायेस कै. कोहली बो. शर्मा 5 15 0 0
मोमिनुल हक कै. साहा बो. शर्मा 0 6 0 0
मो. मिथुन कै. शमी बो. यादव 6 12 0 0
मुशफिकुर रहीम नाबाद 59 70 10 0
महमूदुल्लाह रिटायर्ड हर्ट 39 41 7 0
मेहदी हसन कै. कोहली बो. शर्मा 15 22 2 1
तैजुल इस्लाम कै. रहाणे बो. यादव 11 24 1 0

रन : 152/6, ओवर : 32.3, एक्स्ट्रा : 17.

विकेट पतन : 0/1, 2/2, 9/3, 13/4, 82/4* (लिटन दास रिटायर्ड हर्ट), 133/5, 152/6.

गेंदबाजी : ईशांत शर्मा: 9-1-39-4, उमेश यादव: 10.3-0-40-2, मो. शमी: 8-0-42-0, रविचंद्रन अश्विन: 5-0-19-0.

स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मयंक अग्रवाल कै. मेहदी बो.अल अमीन 14 21 3 0
रोहित शर्मा एलबीडब्ल्यू बो. इबादत 21 35 2 1
चेतेश्वर पुजारा कै. शादमान बो. इबादत 55 105 8 0
विराट कोहली कै. तैजुल बो. इबादत 136 194 18 0
अजिंक्य रहाणे कै. इबादत बो. तैजुल 51 69 7 0
रविंद्र जडेजा बोल्ड बो. अबु जायेद 12 41 0 0
ऋद्धिमान साहा नाबाद 17 41 2 0
रविचंद्रन अश्विन एलबीडब्ल्यू अल अमीन 9 21 2 0
उमेश यादव कै. शादमान बो. जायेद 0 3 0 0
इशांत शर्मा एलबीडब्ल्यू बो. अल अमीन 0 3 0 0
मोहम्मद शमी नाबाद 10 5 1 1

रन : 347/9 पारी घोषितओवर : 89.4, एक्स्ट्रा : 22.

विकेट पतन : 26/1, 43/2, 137/3, 236/4, 289/5, 308/6, 329/7, 330/8, 331/9.

गेंदबाजी : अल अमीन हुसैन: 22.4-3-85-3, अबु जायेद: 21-6-77-2, इबादत हुसैन: 21-3-91-3, तैजुल इस्लाम: 25-2-80-1.

स्कोरकार्ड : बांग्लादेश पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
शादमान इस्लाम कै. साहा बो. यादव 29 52 5 0
इमरुल कायेस एलबीडब्ल्यू बो. शर्मा 4 15 0 0
मोमिनुल हक कै. रोहित बो. यादव 0 7 0 0
मो. मिथुन बोल्ड बो. यादव 0 2 0 0
मुशफिकुर रहीम बोल्ड बो. शमी 0 4 0 0
महमूदुल्लाह कै. साहा बो. शर्मा 6 21 1 0
लिटन दास रिटायर्ड हर्ट 24 27 5 0
नईम हसन बोल्ड बो. शर्मा 19 28 4 0
इबादत हुसैन बोल्ड बो. शर्मा 1 7 0 0
मेहदी हसन कै. पुजारा बो. शर्मा 8 13 2 0
अल अमीन हुसैन नाबाद 1 4 0 0
अबु जायेद कै. पुजारा बो. शमी 0 3 0 0

रन : 106 ऑलआउटओवर : 30.3, एक्स्ट्रा : 14.

विकेट पतन : 15/1, 17/2, 17/3, 26/4, 38/5, 60/6, 73*/6 (लिटन दास रिटायर्ड हर्ट), 82/7, 98/8, 105/9, 106/10.

गेंदबाजी : ईशांत शर्मा: 12-4-22-5, उमेश यादव: 7-2-29-3, मो. शमी: 10.3-2-36-2, रविंद्र जडेजा: 1-0-5-0.

DBApp