चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। पंडित यशोदा नंदन ज्योतिष अनुसंधान केंद्र एवं चेरिटेबल ट्रस्ट (कोटकपूरा ) की ओर से आज यहां सैक्टर 20 बी स्थित केंद्र में वार्षिक माता का लंगर लगाया गया। ट्रस्ट के संचालक पंडित अमरीश कुमार शर्मां की ओर से माँ की पूजा उपरांत कंजक पूजन किया गया और इसके बाद 151 ब्राह्मणों को ब्रह्मभोज करवा कर लंगर शुरू किया गयाढ्ढ इस मौके पर श्री दश्मनी अखाडा सरहिंद (पंजाब) के महाँ मंडलेश्वर श्री श्री 1008 ईश्वरानन्द गिरि महराज ने विशेष तौर पर लंगर में पहुँच कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। माता मनसा देवी मंदिर चंडीगढ़और गुरुकुल से आये ब्राह्मणों की पूजा उपरांत लगाए गए लंगर में ट्राइसिटी चंडीगढ़,पंचकूला और मोहाली के साथ साथ हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,पंजाब और दिल्ली से आए लोगों नें लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। पंडित अमरीश कुमार शर्मा नें इस मौके पर आये लोगों को नारी शक्ति और नारी सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने बतया की ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष शरद नवरात्रों के बाद इस लंगर का आयोजन किया जाता है।

























